एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई के 'माइंड गेम' का नहीं पड़ेगा भारतीय टीम पर असर: चेतेश्वर पुजारा


ऑस्ट्रेलियाई के 'माइंड गेम' का नहीं पड़ेगा भारतीय टीम पर असर: चेतेश्वर पुजारा

धर्मशाला: आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच से पहले गुरुवार को भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि विपक्षी टीम द्वारा खेले जा रहे 'माइंड गेम' का विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पुजारा ने कोहली को महान कप्तान बताया और कहा कि टीम इस समय सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दे रही है, किसी और चीज पर नहीं.


पुजारा का यह बयान आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ, आस्ट्रेलियाई के कुछ अन्य खिलाड़ियों, क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुखिया जेम्स सदरलैंड द्वारा कोहली की आलोचना करने के बाद आया है.


पुजारा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इस तरह की बातें सुनना निराशाजनक है. हम विराट कोहली के साथ हैं. वह खेल के सच्चे दूतों में से एक हैं."


उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि ध्यान कहीं और चला गया है, जो नहीं जाना चाहिए था. हमारा ध्यान मैच पर है. वह महान कप्तान हैं. हम अगले मैच के लिए तैयार हैं."


पुजारा ने रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया था और भारत की तरफ से गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी पारी खेली थी. उन्होंने 525 गेंदों में 202 रन बनाए थे.


उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि बात जब धैर्य की आती है तो फिर सभी कुछ मेहनत पर टिक जाता है. मैंने आठ साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. 13 साल की उम्र में मैंने अपने राज्य के लिए पहला मैच खेला. तब से मैं यह प्रारूप खेल रहा हूं. मेरा मानना है कि घरेलू क्रिकेट में खेलना और लगातार कड़ी मेहनत करना मेरे काम आ रहा है."


उन्होंने कहा, "मैं यह कह सकता हूं कि मैं उस समय से गुजर रहा हूं जब सभी कुछ मेरे साथ सही हो रहा है क्योंकि मैं जानता हूं कि किस तरह से क्या करना है. कैसे बल्लेबाजी को जारी रखना है. खेल के लंबे प्रारूप में कैसे एकाग्र रहना है."


पुजारा ने कहा, "मैं जब बल्लेबाजी करता हूं तो ज्यादा नहीं सोचता. मैं अपना दिमाग खाली रखने की कोशिश करता हूं."


पुजारा ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य लाभ से भी काफी मदद मिली है.


उन्होंने कहा, "मैं अपनी खुराक पर ध्यान दे रहा हूं. मैं समय पर सोने की कोशिश करता हूं और अच्छी नींद लेने की कोशिश करता हूं. मैच खत्म होने के बाद मेरी निश्चित दिनचर्या होती है जिसका मैं पालन करता हूं. मैं इसी पर ध्यान देने की कोशिश करता हूं."


धर्मशाला में पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन हो रहा है. पुजारा ने इस मैदान की विकेट के बारे में कहा, "यह अच्छी विकेट लग रही है. हमने धर्मशाला में भी काफी क्रिकेट खेली है."


उन्होंने कहा, "हमने यहां काफी प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेली है. हम उन चीजों पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे जिन पर ध्यान दिया जाना चाहिए ना कि इस पर कि विकेट कैसा होगा. हमने इस सत्र में कई तरह की विकेट पर मैच खेला है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget