एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर ने बोल्ड होने के बाद इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज से कहा था- दोबारा कभी आउट नहीं कर पाओगे

पांच अक्टूबर 2007 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे सीरीज के तीसरे मैच के दौरान यह वाकया हुआ था.

नई दिल्लीः वैसे तो क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर के सैकड़ों किस्से हैं, लेकिन कुछ बातें काफी दिलचस्प हैं. सचिन तेंदुलकर अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई बार अपने फैन्स और उन खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ दे चुके हैं,  जिनके साथ या जिनके खिलाफ वह खेले हैं. ऐसा ही एक ऑटोग्राफ उन्होंने 2007 में आस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रैड हॉग को दिया था.

पांच अक्टूबर 2007 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे सीरीज के तीसरे मैच के दौरान भारत को जीत के लिए 291 रन का लक्ष्य मिला था. सचिन उस मैच में गौतम गंभीर के साथ पारी की शुरुआत करने आए थे और हॉग ने 27वें ओवर में सचिन को बोल्ड कर दिया था. युवराज सिंह के शतक के बावजूद भारत को उस मैच में 47 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

हॉग ने द संडे ऐज से कहा था कि मैच के बाद वह सचिन के पास उनसे उसी तस्वीर पर ऑटोग्राफ लेने गए थे. सचिन ने बड़ी सादगी से ऑटोग्राफ तो दिया, लेकिन तस्वीर पर यह भी लिख दिया था कि अब वह अगली बार दोबारा कभी उन्हें आउट नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा था, "मैंने उस मैच में उन्हें आउट कर दिया था और फिर उनसे अपने लिए ऑटोग्राफ देने के लिए कहा था. उन्होंने मुझे ऑटोग्राफ दिया और मेरे लिए एक मैसेज भी लिखा, 'यह फिर कभी दोबारा नहीं होगा हॉग."

सचिन की कही हुई बातें बिल्कुल ठीक निकलीं और हॉग फिर उसके बाद कभी दोबारा सचिन का विकेट नहीं ले पाए. लेकिन वह ऑटोग्राफ हॉग के लिए एक कीमती चीज की तरह है. हॉग ने कहा, "यह थोड़ा कीमती है. यह सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी के साथ मैदान पर खेलना सम्मान की बात है. उन्हें गेंदबाजी करना एक शानदार अनुभव है. अगर मैं वहां हूं, तो मैं उनसे मुकाबला करने और उनके लिए जीवन को कठिन बनाने के लिए हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget