एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर ने विराट-स्मिथ को नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को बताया अपने जैसा

अक्सर विराट कोहली और स्मिथ की तुलना सचिन से की जाती है. लेकिन सचिन ने कहा है कि ये दोनों खिलाड़ी बेहतरीन हैं, पर उनका खेलने का अंदाज अलग है.

सिडनी: मौजूदा दौर के दो शानदार बल्लेबाजों विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से की जाती है. हालांकि सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि उन्हें विराट और स्मिथ की अपने साथ की जाने वाली तुलना पसंद नहीं है. सचिन ने शुक्रवार को कहा कि दोनों बल्लेबाजों को खेलते देखना अच्छा अनुभव है लेकिन इनके बीच तुलना वह नहीं करना चाहते. बुशफायर क्रिकेट बैश के लिए आस्ट्रेलिया पहुंचे सचिन ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन को शानदार प्रतिभा करार दिया. सचिन ने कहा, "मैं तुलना पसंद नहीं करता. लोग मेरे और कुछ खिलाड़ियों के बीच तुलना किया करते थे. मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी को खेलने के लिए छोड़ देना चाहिए. मेरी नजर में कोहली और स्मिथ शानदार बल्लेबाज हैं और दोनों को खेलते देखना अच्छा अनुभव है. ये दोनों क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन कर रहे हैं और यही सबसे अहम बात है." लाबुशैन पर सचिन ने कहा कि टेस्ट में खासतौर पर अपनी बल्लेबाजी से मार्नस ने प्रभावित किया है. सचिन के मुताबिक मार्नस का फुटवर्क शानदार है और वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. सचिन ने कहा, "मैंने मार्नस को इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच लार्ड्स मैदान पर हुए दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए देखा था. स्मिथ चोटिल हो गए थे तब वह उनकी जगह खेले थे. वह एक खास बल्लेबाज हैं. उनका फुटवर्क शानदार है. फुटवर्क फिजिकल चीज नहीं होती, इसका सम्बंध आपकी मानसिक स्थिति पर होता है. अगर आप सकारात्मक सोच के साथ नहीं खेल रहे तो आपको पैरों का मूवमेंट प्रभावित होता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget