एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 'जब हम वहां जाते हैं तो हमें भी...' भारतीय पिचों को लेकर ऑस्ट्रेलिया की ओर से आ रहे बयानों पर तेंदुलकर का जवाब

Sachin Tendulkar: ऑस्ट्रेलिया की ओर से पिछले एक महीने से भारतीय पिचों को लेकर कई बयान आए हैं. हाल ही में नागपुर की पिच पर भी विवाद खड़े हुए हैं. अब सचिन तेंदुलकर ने इस मुद्दे पर बात रखी है.

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है. इस मुकाबले से पहले बुधवार को पिच को लेकर बड़ा विवाद सामने आया था. पिच पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के ऑफ स्टंप के हिस्से को सूखा छोड़ दिया गया था. इस पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने BCCI पर निष्पक्ष पिच नहीं बनाने के आरोप लगाए थे. हालांकि इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया की ओर से लगातार भारतीय पिचों को लेकर बयान आ रहे थे. अब इन पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपनी बात रखी है.

सचिन तेंदुलकर ने पिच को लेकर चल रही बयानबाजी पर PTI के एक सवाल के जवाब में कहा, 'जब आप इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो आपको दुनिया में हर तरह की सरफेस पर खेलने पड़ेगा. किसी भी दौरे पर यही सबसे बड़ा चेलैंज होता है. जब हम ऑस्ट्रेलिया जाते हैं तो हम वहां गेंद के टर्न होने की उम्मीद नहीं करते. हम जानते हैं कि वहां की पिच पर बाउंस ज्यादा होगा और वहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. तो अब जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में है तो वह जानते हैं कि यहां की पिच पर टर्न होगा, यह पिच धीमी होगी.'

सचिन ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड ने भारतीय पिचों पर खेलने की जमकर तैयारी की है और इन सब बातों पर वह ध्यान नहीं दे रहे होंगे. सचिन ने कहा, 'वह इस तरह की चुनौती के लिए तैयार हैं. उन्होंने काफी अभ्यास किया है. बाहर जो लोग सोचते रहते हैं और जो कुछ बयानबाजी होती रहती है, टीम को उससे इतना फर्क नहीं पड़ता. मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी तैयारी की है और वह इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार भी हैं.'

क्यों छिड़ा नागपुर की पिच पर विवाद?
नागपुर की पिच के दोनों छोर पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के ऑफ स्टंप वाले एरिये पर न तो ज्यादा रोलिंग हुई है और न ही ज्यादा पानी दिया गया है. यह हिस्सा सूखा छोड़ा गया है. ऐसे में  यह हिस्सा मैच के दौरान जल्द ही टूट जाएगा और बाएं हाथ के बल्लेबाजों को इससे बड़ा नुकसान होगा. उनके लिए पिच पर टिके रहना मुश्किल हो जाएगा. ऑस्ट्रेलिया टॉप-8 में से 6 बल्लेबाज बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. जबकि भारत की पूरी स्कवाड में केवल दो ही बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. ऐसे में यहां ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी मुसीबत हो सकती है.

वैसे, पिछले एक महीने से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर वर्तमान स्क्वाड के खिलाड़ी भारतीय पिचों को लेकर बयान दे रहे थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से यह तक कहा जा चुका है कि उनकी टीम ने इस बार भारत में इसलिए अभ्यास मैच नहीं खेला क्योंकि BCCI अभ्यास मैच के लिए वैसी पिच नहीं देता, जैसा कि आमतौर पर भारतीय पिचें बर्ताव करती हैं.

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: 'भारत के बिना एशिया कप कमजोर रहेगा, पैसा ही नहीं आ पाएगा', पूर्व PCB चीफ ने किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget