एक्सप्लोरर

हंगामे के बीच राज्यसभा में डेब्यू नहीं कर पाए सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट में भगवान का दर्जा पा चुके सचिन तेंदुलकर गुरुवार को भारी हंगामे के बीच राज्यसभा में अपना पहला भाषण देने से वंचित रह गए.

नई दिल्ली: क्रिकेट में भगवान का दर्जा पा चुके सचिन तेंदुलकर गुरुवार को भारी हंगामे के बीच राज्यसभा में अपना पहला भाषण देने से वंचित रह गए. कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने सचिन के भाषण देने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर दिए बयान और 2जी घोटाले के फैसले को लेकर हंगामा कर दिया.

इस बीच कुछ देर बाद राज्यसभा सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. नायडू ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले इसके सीधे प्रसारण के आदेश भी दिए.

स्थगन के बाद दो बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही सचिन अपना पहला भाषण देने के लिए खड़े हुए, लेकिन तभी कांग्रेस के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. सचिन खेलने के अधिकार और भारत में खेलों के भविष्य पर बोलने के लिए खड़े हुए थे.

नायडू ने कांग्रेस के सदस्यों से कहा कि वह उच्च सदन में सचिन को बोलने दें क्योंकि यह उनका पहला भाषणा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

नायडू ने कहा, "एक सम्मानीय सदस्य, जिसे भारतरत्न का सम्मान मिला है वो खेल जैसे अहम विषय पर बोलना चाहते हैं, उन्हें बोलने दिया जाए. सभी का ध्यान सचिन पर होना चाहिए."

इस बीच अभिनेत्री जया बच्चन ने सचिन के कान में कुछ कहा. जया ने बाद में बताया कि उन्होंने सचिन से सब कुछ शांत हो जाने तक बैठ जाने को कहा.

नायडू के कहने के बाद भी कांग्रेस सांसद हंगामा करते रहे.

नायडू ने कहा, "यह आपको शोभा नहीं देता, आप कुछ नहीं कर सके आपके अंदर खेल भावना नहीं है."

इसके बाद कांग्रेस के एक सांसद ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपना प्रदर्शन नहीं रोक सकते थे क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया...', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget