एक्सप्लोरर

सचिन ने कहा- स्मिथ और वार्नर को बैन करने का फैसला क्रिकेट के लिए सही कदम

सचिन तेंदुलकर का मानना है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में तीसरे टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाए जाने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का बैन लगाकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सही फैसला किया है.

स्मिथ और वार्नर के आईपीएल में खेलने पर भी बैन लगाया गया है जबकि युवा सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट को नौ महीने के लिए बैन किया गया है.

इससे पहले आईसीसी ने स्मिथ को एक मैच के लिए बैन किया था और उन पर पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाया था.

तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘क्रिकेट को भद्रजनों के खेल के रूप में जाना जाता है. यह ऐसा खेल है जिसके बारे में मेरा मानना है कि इसे पाक साफ तरीके से खेलना जाना चाहिए. जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन खेल की अखंडता को बनाए रखने के लिए सही फैसला किया गया. जीतना महत्वपूर्ण है लेकिन यह अधिक महत्वपूर्ण है कि आप किस तरह जीतते हो.’’

आपको बता दें कि सीए ने हालांकि इन तीनों खिलाड़ियों को क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति दी है और कहा है कि इसके लिए इन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि क्रिकेट समुदाय से इनका ताल्लुक बना रहे.

सीए ने अपनी जांच में वार्नर को गेंद से छेड़खानी की योजना बनाने और जूनियर खिलाड़ी को उसे पालन करने के लिए कहने का दोषी पाया.

वॉर्नर को जूनियर खिलाड़ी को गेंद से छेड़खानी कैसे करनी है, इस बात की सलाह देने का भी दोषी पाया.

वार्नर को न्यूलैंडस मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में इस मामले में खुद के शामिल होने की जानकरी को छिपाकर और खुद से इसकी जानकारी नहीं देने पर अधिकारियों को गुमराह करने का दोषी पाया गया.

वहीं स्मिथ पर बैन इसलिए लगाया गया है कि उन्होंने इस योजना को जानने के बाद भी रोकने की कोशिश नहीं की. स्मिथ को बेनक्रॉफ्ट से सैंडपेपर को छुपाकर रखने की बात कहने का दोषी भी पाया गया.

सीए के चैयरमेन डेविड पीर ने कहा, "यह पेशेवर खिलाड़ियों को दी गई सजाएं हैं. बोर्ड इन्हें हल्के में नहीं लेगा. उम्मीद है सजा कटाने के बाद खिलाड़ी वापस लौटेंगे और अपने करियर को दोबारा बनाने की कोशिश करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget