एक्सप्लोरर

IPL 2021: रोहित-लिन करेंगे ओपनिंग, जानें मुंबई इंडियंस की संभावित Playing XI

Mumbai Indians Playing 11 in IPL 2021: मुंबई इंडियंस कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2021 का ओपनिंग मैच खेलेगी. जानिए इस मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

MI Playing 11: कल से आईपीएल 2021 की शुरुआत हो रही है. इस सीज़न का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक कोरोना प्रोटोकॉल्स की वजह से इस मैच में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस लिन कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज़ करेंगे. आइये जानें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

रोहित और लिन करेंगे ओपनिंग

मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस लिन को आईपीएल 2020 की नीलामी में खरीदा था. हालांकि, पिछले सीज़न में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. लेकिन इस सीज़न में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज़ और ओपनर क्विंटन डिकॉक पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के कारण देरी से मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़े हैं. ऐसे में आरसीबी के खिलाफ मैच में लिन और रोहित ओपनिंग करेंगे. वहीं सूर्यकुमार यादव का तीन नंबर पर खेलना तय है.

इशान किशन चार नंबर पर, कीरन पोलार्ड पांच नंबर और हार्दिक पांड्या छह नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे. इन सभी का प्लेइंग इलेवन का हिस्सा तय है. युवा किशन विकेटकीपर की भूमिका अदा करेंगे. वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और युवा राहुल चहर के कंधो पर रहेगी. इसका मतलब है कि अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला को मुंबई के लिए अपना पहला मैच खेलने के लिए अभी इंतज़ार करना होगा.

तीन तेज गेंदबाजों को मिल सकती है जगह

रॉयल चैलेंडर्स बैंगलोर के खिलाफ इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट का खेलना तय है. हालांकि, तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में ऑस्ट्रेलिया के नाथन कुल्टर नाइल और न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने में से किसी एक को मौका मिल सकता है. कुल्टर नाइल को टी20 क्रिकेट का स्पेशलिस्ट गेंदबाज माना जाता है. अपने वैरिएशंस की वजह से वह काफी घातक साबित होते हैं. वहीं मिल्ने की ताकत उनकी स्पीड है.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस- क्रिस लिन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चहर, नाथन कुल्टर नाइल, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2021: कोहली-पडिकल करेंगे ओपनिंग, जानें RCB की संभावित Playing XI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget