एक्सप्लोरर

Shooting World Cup: गोल्ड हासिल करने से चूका भारत, मनु-सौरव की जोड़ी को मिला सिल्वर

Shooting World Cup: मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी के पास गोल्ड मेडल नाम करने का अच्छा मौका था. मनु-सौरव की जोड़ी हालांकि बेहद ही नजदीकी अंतर से गोल्ड चूक गई. इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत को सिल्वर समेत कुल तीन पदक दिलाए.

सौरभ चौधरी और मनु भाकर की भारतीय जोड़ी ने आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड डबल टीम इवेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी हालांकि गोल्ड मेडल अपने नाम करने से चूक गई. 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड डबल टीम इवेंट में सौरभ चौधरी और मनु भाकर को हालांकि सिल्वर मेडल मिला है.

टूर्नामेंट के तीसरे दिन सौरभ और मनु को गोल्ड मेडल के मुकाबले में रूस की विटालिना बातसाराशकिना और आर्टेम चेरनोयूसोव की जोड़ी से 12-16 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय जोड़ी 12-12 से बराबरी पर थी लेकिन अंतिम दो सीरीज गंवाने से गोल्ड मेडल से चूक गयी.

वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड डबल टीम इवेंट में ही अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल की जोड़ी के हाथ निराशा आई. ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में अभिषेक और यशस्विनी की जोड़ी को गोलनौश सेबघाटोलाही और जावाद फोरोघी की ईरानी जोड़ी से 7-17 से हार का सामना करना रहा.

भारत को मिले हैं तीन मेडल

लेकिन भारतीय राइफल निशानेबाजों के लिये 10 मीटर एयर मिक्सड डबल टीम इवेंट में दिन खराब रहा. दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहीं. इलावेनिल वलारिवान और दिव्यांश सिंह पंवार की जोड़ी दूसरे क्वालीफिकेशन दौर में पहुंची जिसमें वे 416.1 अंक के कुल स्कोर से छठे स्थान पर रहे. अंजुम मौदगिल और दीपक कुमार की जोड़ी पहले क्वालीफाइंग की बाधा पार नहीं कर सकीं और 15वें स्थान पर हीं.

सौरभ और मनु के सिल्वर मेडल से भारत ने अब तक इस प्रतियोगिता में तीन पदक जीत लिये हैं. इन दोनों निशानेबाजों ने पहले 1-1 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. सौरभ चौधरी ने पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शुरूआती दिन कांस्य पदक जीता था. वहीं मनु, यशस्विनी और राही सरनोबत की पिस्टल महिला टीम ने दूसरे दिन ब्रॉन्ज जीता था. टोक्यो ओलंपिक से पहले यह भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम टूर्नामेंट है.

मिताली राज ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बेहद ही खास रिकॉर्ड की बराबरी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
FIFA Highest Goal: FIFA 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, रोनाल्डो लिस्ट में टॉप 20 में भी नहीं
FIFA 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, रोनाल्डो लिस्ट में टॉप 20 में भी नहीं
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget