एक्सप्लोरर

बीसीसीआई में बड़े पद पर नियुक्त किए गए पूर्व विकेटकीपर सबा करीम

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर और पूर्व सेलेक्टर सबा करीम को शनिवार को बीसीसीआई ने जनरल मैनेजर (क्रिकेट ऑफिशियल) के तौर पर नियुक्त किया है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर और पूर्व सेलेक्टर सबा करीम को शनिवार को बीसीसीआई ने जनरल मैनेजर (क्रिकेट ऑफिशियल) के तौर पर नियुक्त किया है.

पिछले कुछ समय से करीम का नाम इस पद के लिए चल रहा था, जिससे यह नियुक्ति उम्मीद के मुताबिक रही. इस पद के लिए पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का नाम भी दौड़ में था.

करीम एक जनवरी से कार्यभार संभालेंगे और वह मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी को रिपोर्ट करेंगे.

बीसीसीआई ने कहा कि वह बोर्ड की बैठक में जौहरी के सहायक होंगे.

सितंबर में हितों के टकराव के मुद्दे पर एम वी श्रीधर के इस्तीफा देने के बाद यह जीएम का पद खाली पड़ा हुआ था. श्रीधर का 30 अक्तूबर को देहान्त हो गया था.

अक्तूबर के मध्य में बीसीसीआई ने इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे.

करीम को शीर्ष से लेकर घरेलू स्तर के खेल की और इसकी पेचीदगियों की काफी जानकारी है, वह एक टेस्ट और 34 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वह अपने 18 वर्ष के करियर में 120 प्रथम श्रेणी मैच और 124 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं. उनके करियर को तब करारा झटका लगा था जब बांग्लादेश में एशिया कप में उनकी दायीं आंख में चोट लग गयी थी, जिसकी बाद में सर्जरी करानी पड़ी थी.

उन्हें 2012 में पूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया गया था और अपना कार्यकाल समाप्त करने के बाद वह टीवी कमेंटरी करने लगे.

वह टिस्को में कॉरपोरेट कम्यूनिकेशंस डिविजन में भी काम कर चुके हैं.

बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘करीम को कुछ बड़ी जिम्मेदारियां निभानी होंगी, जिसमें क्रिकेट विभाग को रणनीतिक दिशा देना, परिचालन योजना को लागू करना, बजट बनाना, मैच खेलने के नियमों के अनुसार स्थलों के मानकों तथा घरेलू कार्यक्रम के प्रशासन की निगरानी और निर्धारण करना होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget