एक्सप्लोरर

SA vs AFG Semi-final 1: दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान के बीच होगा पहला सेमीफाइनल, प्लेइंग XI से लाइव स्ट्रीमिंग तक जानें सब

T20 WC SA vs AFG Semi-final 1: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में होगा.

SA vs AFG T20 World Cup Semi-final 1: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में होगा. लोकल टाइमिंग के हिसाब यह मैच 26 जून, बुधवार को रात साढे़ 8 बजे से खेला जाएगा. हालांकि भारतीय समय के अनुसार मुकाबला 27 जून, गुरुवार को सुबह 6 बजे से शुरू होगा. इस मैच के लिए दोनों ही टीमें अपनी-अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेंगी. 

यह अफगानिस्तान के लिए किसी भी वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल होगा. अफगानिस्तान ने सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह हासिल की है. दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल तक पहुंची है. 

मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

मौसम में करीब 32 डिग्री सेल्सियस की गर्मी रहेगी. वहीं दिन के वक़्त बारिश आने के भी चांस हैं. हालांकि शाम यानी मैच के वक़्त बारिश के किसी भी तरह के कोई आसार नहीं हैं. ऐसे में फैंस को पूरे सेमीफाइनल का लुत्फ उठा सकते हैं. 

फ्री में कहां देखें लाइव 

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी, जिसे आप मोबाइल पर 'फ्री' में लाइव देख सकते हैं. 

दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड (टी20 इंटरनेशनल)

टी20 इंटरनेशनल में अब तक दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. दोनों ही मैचों में अफ्रीका ने जीत हासिल की है. ऐसे में अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल मुकाबला जीतना आसान नहीं होगा. 

सेमीफाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, रीजा हेंड्रिक्स, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, मार्को जानसन. 

सेमीफाइनल के लिए अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, नांगेयालिया खारोटे, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी. 

 

ये भी पढ़ें...

SA vs AFG Semi Final 1: जिसके खिलाफ कभी नहीं जीता मैच उससे मुकाबला, अफगानिस्तान के लिए आसान नहीं होगा सेमीफाइनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget