एक्सप्लोरर

औपचारिक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया

औपचारिक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया



औपचारिक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया



नई दिल्ली: आरोन फागिंसो की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद हाशिम अमला के नाबाद अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप के औपचारिकता के मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराया.



फागिंसो की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 19.3 ओवर में सिर्फ 120 रन पर आउट कर दिया. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने जीत का लक्ष्य 17.4 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लिहाजा यह मुकाबला सिर्फ औपचारिकता और प्रतिष्ठा का था.



अमला ने 52 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 56 रन बनाये. कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 36 गेंद में तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाये जबकि एबी डिविलियर्स 12 गेंद में दो गगनभेदी छक्कों के साथ 20 रन बनाकर अविजित रहे.



दक्षिण अफ्रीका ने किंटोन डिकाक (9) और डु प्लेसिस के ही विकेट गंवाये.



फागिंसो ने दो विकेट लेकर श्रीलंका पर दबाव बनाया. पांचवें ओवर में आये फागिंसो ने चांदीमल और लाहिरू तिरिमन्ने (0) दो गेंदों पर अपना विकेट गंवा बैठे. श्रीलंका इस झटके से उबर ही नहीं सका.



लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने भी किफायती स्पैल फेंका और चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर चामरा कापूगेदारा का विकेट लिया. फरहान बेहार्डियेन और काइल एबोट ने दो-दो विकेट लिये. डेल स्टेन ने चार ओवर में 33 रन दिये और सिर्फ एक विकेट लिया.



दिलशान ने 36 रन की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि चांदीमल ने 20 गेंद में 21 रन बनाये.



श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने स्टेन को निशाना बनाया जो टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच खेल रहे थे. घायल एंजेलो मैथ्यूज की जगह कप्तानी कर रहे चांदीमल ने स्टेन को काफी सहजता से खेला.



श्रीलंका की शुरूआत अच्छी रही लेकिन फागिंसो ने दो विकेट लेकर खलबली मचा दी. सेहान जयसूर्या भी ज्यादा देर नहीं टिक सके . बेहार्डियेन ने उन्हें और दिलशान को आउट किया.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget