एक्सप्लोरर

लकमल की तारीफ कर बोले रत्नायके, 'लंबे समय बाद देखी इतनी शानदार गेंदबाज़ी'

श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच रूमेश रत्नायके ने गुरुवार को भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार गेंदबाजी करने वाले सुरंगा लकमल की तरीफ की है

कोलकाता: श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच रूमेश रत्नायके ने गुरुवार को भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार गेंदबाजी करने वाले सुरंगा लकमल की तरीफ की है, हालांकि उन्होंने कहा है कि अभी काम आधा हुआ है. लकमल ने टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया.

भारत ने दिन का अंत 11.5 ओवरों में तीन विकेट के साथ किया. लकमल ने छह ओवरों में एक भी रन नहीं दिया और तीन के तीनों विकेट लिए. उन्होंने पहले लोकेश राहुल (0) फिर शिखर धवन (8) और विराट कोहली (0) को पवेलियन की रहा दिखाई.

रत्नायके ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "लंबे समय बाद मैंने जो गेंदबाजी देखी उसमें यह सबसे शानदार गेंदबाजी में से एक थी. मैं नहीं कह सकता कि यह सर्वश्रेष्ठ था के नहीं. विकेट काफी मददगार थी. यह बड़ी चुनौती थी. विकेट को देखते हुए, हम जानते थे कि यह स्विंग लेगी. हालांकि काम अभी आधा हुआ है."

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और घांस युक्त विकेट का फायदा उठाया.

उन्होंने कहा, "टॉस जीतना हमारे लिए काफी अच्छा रहा. व्यक्तिगत तौर पर मैं मानता हूं कि विकेट का यह व्यवहार डेढ़ दिन और इससे कुछ और देर तक रहेगा. चूंकि यह नई विकेट है तो हो सकता है कि एक दिन और यह स्थिति बनी रहे."

रत्नायके ने कहा, "विकेट पर घांस है. उपमहाद्वीप में इस तरह की पिच देखना मुश्किल होता है."

रत्नायके ने अपने गेंदबाजों को सलाह दी है कि वह गेंद को आगे रखें.

उन्होंने कहा, "मेरी सलाह साफ है. हमें गेंद को आगे रखना होगा. आपने गेंद में मूवमेंट देखा होगा. वो तभी मिलेगी जब आप आगे गेंद करें."

रत्नायके से पूछा गया कि क्या टेस्ट क्रिकेट में इस तरह की विकेटों की जरूरत है.

उन्होंने कहा, "एक तेज गेंदबाज होने के नाते मैं यह कहना अच्छा लगेगा. लेकिन अगर आप पांच दिन की बात करते हैं तो मैं नहीं जानता कि यह सर्वश्रेष्ठ विकल्प है या नहीं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget