एक्सप्लोरर

RR vs SRH: एक बार फिर हैदराबाद के बल्लेबाज रहे नाकाम, राजस्थान के सामने 152 का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट पर 151 रन पर ही रोक दिया. हैदराबाद के लिए कप्तान केन विलियमसन और एलेक्स हेल्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी हुई लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम सात विकेट पर 151 रन ही बना पाई.

विलियमसन (43 गेंदों पर 63) और हेल्स (39 गेंदों पर 45) जब क्रीज पर थे तब सनराइजर्स बड़े स्कोर की बढ़ती दिख रही थी लेकिन रॉयल्स के गेंदबाजों ने आखिरी पांच ओवर में केवल 31 रन दिए और इस बीच चार विकेट लिए. रॉयल्स की तरफ से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (26 रन देकर तीन) और ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम (18 रन देकर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे.

सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी शुरूआत थोड़ी धीमी रही. शिखर धवन (छह) की खराब फॉर्म जारी रही. पहले दो मैचों में 78 और 45 रन की पारियां खेलने वावे धवन पिछले पांच मैचों में केवल 29 रन बना पाए हैं.

धवन के पारी के दूसरे ओवर में ही ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम पर स्वीप करने के प्रयास में बोल्ड होने से हेल्स और विलियमसन ने शुरू में संभलकर खेलने को ही तरजीह दी. इस बीच भाग्य ने भी उनका साथ दिया. विलियमसन जब 11 रन पर थे तब राहुल त्रिपाठी ने स्लिप में उनका आसान कैच छोड़ा.

सनराइजर्स ने पावरप्ले के पहले छह ओवरों में 39 रन बनाए जबकि दस ओवर के बाद उसका स्कोर एक विकेट पर 70 रन था. इसके बाद विलियमसन ने पारी रूख मोड़ने की सफल कोशिश की. जयदेव उनादकट पर 11वें ओवर में तीन चौके और लांग ऑफ पर लगाया गया लाजवाब छक्का इसका सबूत हैं.

विलियमसन ने 32 गेंदों पर इस सत्र का चौथा और टी20 करियर का 21वां अर्द्धशतक पूरा किया. स्वाभाविक था कि हेल्स पर भी बड़े शॉट खेलने का दबाव था लेकिन वह गौतम की फ्लाइट को समझने में नाकाम रहे और प्वाइंट पर आसान कैच दे बैठे. हेल्स ने अपनी पारी में चार चौके लगाए.

आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने इस टूर्नामेंट में अपना पहला विकेट अपनी राष्ट्रीय टीम के कप्तान विलियमसन के रूप में लिया जिनका विकेटकीपर जोस बटलर ने खूबसूरत कैच लिया. विलियमसन की पारी में दो छक्कों के अलावा सात चौके भी शामिल हैं.

अब डेथ ओवरों में सनराइजर्स के दो नए बल्लेबाज क्रीज पर थे. आर्चर ने शाकिब अल हसन (छह) को इनस्विंग यार्कर पर बोल्ड किया और यूसुफ पठान (दो) को थर्ड मैन पर कैच देने के लिये मजबूर किया. मनीष पांडे (16 गेंदों पर 17 रन) भी लंबे शॉट लगाने के लिये जूझते रहे. ऋद्धिमान साहा 11 रन बनाकर नाबाद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले एक और बड़ा ट्रेड, इन 2 खिलाड़ियों की बदली टीम
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले एक और बड़ा ट्रेड, इन 2 खिलाड़ियों की बदली टीम
W, W, W, W, W... डबल हैट्रिक, एक ओवर में 5 विकेट, अफ्रीकी गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
W, W, W, W, W... डबल हैट्रिक, एक ओवर में 5 विकेट, अफ्रीकी गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget