एक्सप्लोरर

रॉयल चैलैंजर्स ने मुथूट फिनकॉर्प को बनाया टाइटल स्पॉन्सर, निदेशक ने कहा- 'टीम के साथ जुड़कर गर्व महसूस कर रहा हूं'

मुथूट पाप्पाचान ग्रुप और मुथूट फिनकॉर्प के निदेशक थॉमस जॉर्ज मुथूट इस साझेदारी को लेकर काफी उत्साहित हैं. उनका कहना है कि खेलों में लोगों के अंदर एक नई ऊर्जा पैदा करने की ताकत है और रॉयल चैलेंजर्स के साथ जुड़ते हुए उनका समूह और बड़ा करना चाहता है.

फाइनेंसियल सर्विस इंडस्ट्री में मुथूट ब्ल्यू के नाम से मशहूर मुथूट पाप्पाचान ग्रुप (एमपीजी) ने शुक्रवार को आईपीएल फ्रेंचाइडी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का  टाइटिल स्पांसर बनने की घोषणा की. अब रॉयस चैलेंर्ज के साथ 2020 सीजन के साथ अगले तीन साल तक देश के सबसे बड़े एनबीएफसी में से एक मुथूट फिनकॉर्प का नाम जुड़ गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं और इस टीम ने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला था. नए सीजन में लीग नए लोगो के साथ भी उतर रही है और नए टाइटिल स्पांसर के साथ अब यह फ्रेंचाइजी नए आयाम स्थापित करने के लिए तैयार है. मुथूट पाप्पाचान ग्रुप और मुथूट फिनकॉर्प के निदेशक थॉमस जॉर्ज मुथूट इस साझेदारी को लेकर काफी उत्साहित हैं. उनका कहना है कि खेलों में लोगों के अंदर एक नई ऊर्जा पैदा करने की ताकत है और रॉयल चैलेंजर्स के साथ जुड़ते हुए उनका समूह और बड़ा करना चाहता है. थॉमस के मुताबिक सालों से मुथूट पाप्पाचार ग्रुप कई खेलों के साथ जुड़ा हुआ है. थॉमस ने कहा, "हम मुथूट फुटबाल अकादमी चला रहे हैं. मुथूट क्रिकेट अकादमी चला रहे हैं. हम मुथूट ब्ल्यू लीग ऑफ ड्रीम्स (बैडमिंटन) चला रहे हैं. हम प्रो वॉलीबॉल लीग में कोच्चि टीम का मालिकाना हक रखते हैं. हम शूटर सिद्धार्थ बाबू को समर्थन और सहयोग दे रहे हैं. हम क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के माद्यम से केरल में दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ाला दे रहे हैं." थॉमस ने आगे कहा, "खेलों के साथ हमारा नाता काफी पुराना है. रॉयल चैलेंजर्स के साथ करार इस कड़ी में नया डेवलपमेंट है और यह हमारे लिए बेहद खास है क्योंकि देश में क्रिकेट की पहुंच सबसे अधिक है और इसके माध्यम से हम अधिक से अधिक लोगों के जीवन में ऊर्जा का संचार कर सकेंगे. हमें रॉयल चैलेंजर्स का पार्टनर बनने का गर्व है और हम अपनी पूरी क्षमता के साथ खिलाड़ियों की मदद करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget