एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: रोहित शर्मा इस दिन कहेंगे क्रिकेट को अलविदा, संन्यास के प्लान का खुद किया खुलासा

Rohit Sharma: धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास लेने की चर्चा होने लगी है. यहां जानिए भारतीय क्रिकेट का हिटमैन क्रिकेट को कब अलविदा कहेगा.

Rohit Sharma Retirement: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल ओपनरों में से एक रोहित शर्मा ने अपने संन्यास लेने को लेकर सटीक जवाब दिया है. दरअसल, धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद से रोहित के रिटायरमेंट लेने को लेकर चर्चा है. कुछ क्रिकेट पंडित दावा कर रहे थे कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद भारतीय कप्तान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. हालांकि, इस बीच हिटमैन ने खुद अपने संन्यास के प्लान का खुलासा कर दिया है. 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि वह इस समय अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहे हैं. ऐसे में अभी उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस उन्हें लगेगा कि वह अब अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं, वह तुरंत इस खेल को अलविदा कह देंगे. 

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी और 64 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीती. रोहित ने मैच के बाद जियो सिनेमा से बातचीत में कहा, "एक दिन जब मैं सुबह उठूंगा और मुझे लगेगा कि मैं अब अच्छा नहीं खेल सकता तो मैं तुरंत रिटायर हो जाऊंगा, लेकिन पिछले कुछ साल से मैं अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहा हूं." 

रोहित ने 2019 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में 9 शतक लगाए हैं. बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि रोहित इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे. सीरीज जीतने का श्रेय टीम को देते हुए उन्होंने कहा, "जब आप इस तरह टेस्ट जीतते हैं तो सब कुछ सही हो जाता है. एक समय पर लोग जाएंगे और आएंगे, यह हम जानते हैं. इन युवा खिलाड़ियों के पास भले ही अनुभव नहीं है, लेकिन उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है. मैंने देखा है कि दबाव का बखूबी सामना किया है. जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है."

यह भी पढ़ें-

टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में बनी नंबर-1, जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार', इंग्लैंड सीरीज के बाद कितनी बदली रैंकिंग्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget