एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: 'अगर आप मुझे टी20 वर्ल्ड कप में लेना चाहते हैं तो...' रोहित शर्मा ने BCCI अधिकारियों से कह दी मन की बात!

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब महज 6 महीने का वक्त बाकी है. ऐसे में कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में अपने भाग लेने के संबंध में बीसीसीआई अधिकारियों से स्पष्ट बात कर चुके हैं.

Rohit Sharma To BCCI Officials: हाल ही में बीसीसीआई अधिकारियों ने वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के प्रदर्शन का रिव्यू करने के लिए एक मीटिंग बुलाई थी. इस मीटिंग में भविष्य के कार्यक्रम पर भी बातचीत हुई. यहां बीसीसीआई अधिकारियों के साथ कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ जुड़े हुए थे. इस दौरान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई अधिकारियों से अगले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावनाओं को लेकर साफ-साफ बात की.

एक अखबार की रिपोर्ट में इस मीटिंग में मौजूद अधिकारी के हवाले से छापा गया है कि रोहित शर्मा ने बोर्ड मेंबर्स से कहा, 'अगर आप टी20 वर्ल्ड कप के लिए मुझे चुनना चाहते हैं तो मुझे अभी से इस बारे में बता दीजिए.' रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग में मौजूद सभी अधिकारी, चयनकर्ता और कोच राहुल द्रविड़ एकमत से रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप की कमान सौंपने के इच्छुक दिखे. यहां तक कि चयनकर्ता चाहते थे कि रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से ही टीम इंडिया की बागडोर फिर से संभाल लें लेकिन रोहित ने फिलहाल कुछ दिनों का ब्रेक मांगा.

बीसीसीआई की यह रिव्यू मीटिंग नई दिल्ली में आयोजित की गई थी. हालांकि रोहित शर्मा इस मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े हुए थे. दरअसल, भारतीय कप्तान इन दिनों लंदन में छुट्टियां मान रहे हैं. वर्ल्ड कप के बाद ही वह लंदन निकल गए थे.

प्रोटियाज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिखेंगे हिटमैन
रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 के साथ ही वनडे सीरीज में भी नहीं खेलेंगे. वह सीधे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे. रोहित के ब्रेक लेने की रिक्वेस्ट के कारण ही चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को थमाई है. वहीं वनडे सीरीज की कमान केएल राहुल संभालेंगे.

यह भी पढ़ें...

IPL 2024: 'RCB का यह बेहद खराब फैसला', कैमरून ग्रीन के बेंगलुरु ट्रांसफर पर आया दिग्गज क्रिकेटर का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget