एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'रोहित का समय चला गया...', इंग्लैंड के पूर्व ओपनर ने दूसरे टेस्ट से पहले किया बड़ा दावा

IND vs ENG 2nd Test: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का समय अब चला गया है.

Geoffrey Boycott on Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले मैच में मेहमान इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 28 रनों से हरा दिया. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने बड़ा दावा किया है. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज का मानना है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का समय चला गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. 

गौरतलब है कि भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में मजबूत स्थिति में थी, लेकिन इंग्लैंड ने बल्ले और गेंद से दूसरी पारी में पलटवार करते हुए 28 रन से जीत दर्ज की. हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज ज्योफ्री बॉयकॉट का मानना है पहले टेस्ट में भारतीय टीम को विराट कोहली की कमी खली. 

कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय बल्लेबाजी को मजबूत करने की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधों पर थी. हालांकि, भारतीय कप्तान दोनों पारियों में महज 24 और 39 रन ही बना सके. भारतीय टीम जीत के लिए 231 रन का पीछा करते हुए मैच के चौथे दिन 202 रन पर आउट हो गई. 

बॉयकॉट का मानना है कि इंग्लैंड के पास भारतीय सरजमीं पर 12 साल बाद जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है. उन्होंने ‘द डेली टेलीग्राफ’ के अपने कॉलम में लिखा, "इंग्लैंड के पास पिछले 12 साल में भारत को उन्हीं की धरती पर हराने वाली पहली टीम बनने का सुनहरा मौका है. भारत को विराट कोहली की कमी बहुत खल रही है और रविंद्र जडेजा को हैमस्ट्रिंग चोट है और वह दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे. उनके कप्तान रोहित शर्मा लगभग 37 वर्ष के हैं और खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पार कर चुके हैं. वह कई बार असरदार छोटी पारियां खेलते हैं, लेकिन चार साल में घरेलू मैदान पर केवल दो टेस्ट शतक बना पाए हैं. उनकी टीम क्षेत्ररक्षण (फील्डिंग) में भी कमजोर है. उन्होंने 110 रन के स्कोर पर ओली पोप का कैच छोड़ा था, इससे उन्हें 86 रन का नुकसान हुआ और वे मैच हार गये."

रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की स्पिनरों की तिकड़ी दूसरी पारी में असरहीन दिखी. स्पिनरों के लिए मददगार परिस्थितियों में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ स्वीप और रिवर्स स्वीप का शानदार इस्तेमाल किया. बॉयकॉट ने कहा कि इंग्लैंड ने अपने स्वीप और रिवर्स स्वीप से भारत को परेशान किया. भारतीय टीम के लिए 190 रन की बढ़त लेने के बाद हारना चौंकाने वाली बात रही. घरेलू पिचों पर ऐसा उनके साथ पहले कभी नहीं हुआ था, जहां उन्होंने सोचा था कि वे अजेय हैं.

यह भी पढ़ें-

Sarfaraz Khan: पाकिस्तान के कामरान से लेकर वेस्टइंडीज के गेल तक, जानिए सरफराज खान के सिलेक्शन पर क्या बोले दिग्गज

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget