एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा बेटी को सिखा रहे हैं क्रिकेट, इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये वीडियो

कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए रोहित शर्मा ने भी इस वक्त खुद को घर में कैद कर लिया है.

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया थम गई है. भारत के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है. ऐसे में सेलिब्रिटीज भी घर में रहकर ही खुद को बचाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा क्वारंटाइन में अपनी बेटी के साथ घर में ही क्रिकेट का आनंद उठा रहे हैं.

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रोहित शर्मा अपनी बेटी के साथ खेल रहे हैं. रोहित शर्मा इस वीडियो में क्रिकेट बॉल की बजाए फुटबॉल के साथ ही बल्लेबाजी कर रहे हैं. इतना ही नहीं रोहित शर्मा अपनी बेटी को भी बल्लेबाजी का हुनर सिखाते हुए नज़र आ रहे हैं.

रोहित शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. रोहित शर्मा ने इससे पहले आईसीसी के एक ट्वीट पर भी चुटकी ली. आईसीसी ने बेस्ट पुल शॉट खेलने वाले चार खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें रोहित शर्मा का नाम नहीं था. इसी पर रोहित शर्मा ने कहा कि आप शायद कुछ भूल रहे हैं. बता दें कि वर्तमान समय में रोहित शर्मा को बेस्ट पुल शॉट लगाने वाले खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है.

रोहित शर्मा चोट से उभर रहे हैं

रोहित शर्मा को पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में चोट का सामना करना पड़ा था. रोहित शर्मा की चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी लेकिन फिर भी डॉक्टर ने उन्हें 6 हफ्ते तक मैदान से दूरी बनाने की सलाह दी थी. अगर आईपीएल 13 का आयोजन होता है तो रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे.

ICC के साथ रोहित शर्मा ने कुछ इस अंदाज में किया मजाक, कहा- इसमें कोई मिसिंग है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget