एक्सप्लोरर

Rohit Sharma's Salary: टी20 और वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद क्या होगी रोहित शर्मा की सैलरी? जानें यहां

Team India: रोहित अब दो फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. ये एक तरह से रोहित का प्रमोशन है. तो ऐसे में क्या उनकी सैलरी भी बढ़ेगी. तो इसका जवाब नहीं में है.

Rohit Sharma: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भारत की टी20 और वनडे टीम की कमान सौंपी गई है. बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली (BCCI President Saurav Ganguly) ने कहा कि सेलेक्टर्स ने रोहित को टी20 और वनडे टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया है. उन्होंने एएनआई को बताया, यह एक कॉल है जिसे बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने एक साथ लिया.

दरअसल, बीसीसीआई ने विराट से टी20ई कप्तान के रूप में पद नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था, लेकिन जाहिर है, वह सहमत नहीं थे. चयनकर्ताओं को तब यह सही नहीं लगा. सेलेक्टर्स को लगा सफेद गेंद के दो अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान नहीं होना चाहिए. गांगुली ने कहा कि रोहित काबिल कप्तान हैं.

उन्होंने कहा कि रोहित का वनडे फॉर्मेट में कप्तानी का रिकॉर्ड अच्छा है. रोहित ने अब तक 10 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें से 8 में जीत मिली है. उन्होंने 2018 के एशिया कप में भी कप्तानी की थी. टीम इंडिया उस टूर्नामेंट की चैम्पियन बनी थी. रोहित ने 22 टी20आई में भी कप्तानी की है, जिसमें से 18 में टीम इंडिया विजयी रही है. टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद रोहित के नेतृत्व में टीम इंडिया पिछले महीने (नवंबर) आयोजित हुई टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से शिकस्त दी थी. 

क्या होगी रोहित शर्मा की सैलरी

रोहित अब दो फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. ये एक तरह से रोहित का प्रमोशन है. तो ऐसे में क्या उनकी सैलरी भी बढ़ेगी. तो इसका जवाब नहीं में है. रोहित शर्मा को बीसीसीआई से हर साल 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. वह बीसीसीआई के ए प्लस कॉन्ट्रेक्ट में आते हैं. इस श्रेणी में सिर्फ तीन खिलाड़ी शामिल हैं. रोहित के अलावा विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ए प्लस श्रेणी में आते हैं. रोहित को अब भी इतनी रकम मिलती रहेगी, क्योंकि कप्तानी बदलने के बाद कॉन्ट्रेक्ट नहीं बदलता है. 

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma ODI Captain: वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद रोहित शर्मा का 10 साल पुराना ट्वीट वायरल, जानें क्या लिखा था

Rohit Sharma Practice Video: साउथ अफ्रीका में धमाल मचाने को तैयार रोहित शर्मा! तेज गेंदबाजों के खिलाफ किया जमकर अभ्यास, Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget