एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st T20: हार्दिक पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन पर क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार रात को खेले गए टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी जोरदार प्रदर्शन किया.

Rohit Sharma on Hardik Pandya: साउथैम्पटन के 'दी रोज़ बाउल' स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने इंग्लैंड (England) को 50 रन से करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया की इस जीत के नायक हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) रहे, जिन्होंने बल्लेबाजी में 51 रन जड़े और फिर गेंदबाजी में भी 4 विकेट चटका दिए. मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने इस हरफनमौला खिलाड़ी की जमकर सराहना की. 

रोहित शर्मा ने कहा, 'IPL से लेकर अब तक उन्होंने खुद को जिस तरह से तैयार किया है वह आश्चर्यजनक है. मैं उनकी गेंदबाजी से बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ हूं. वह इसमें और भी बहुत कुछ बेहतर करना चाहते हैं. वह अच्छी तेज गेंदबाजी कर रहे हैं और अपनी गेंदों में वैरियेशन भी रख रहे हैं और उन्हें इसका ईनाम भी मिल रहा है. उनकी बल्लेबाजी को भी भूलाया नहीं जा सकता.'

रोहित शर्मा ने पहले टी20 में टीम की शानदार बल्लेबाजी पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, 'पिच अच्छी थी और हमने अच्छे शॉट खेले. आपको पावरप्ले के उन 6 ओवर्स को अच्छी तरह से भुनाना होता है. हम पावरप्ले में एक निश्चित शैली के साथ बल्लेबाजी करना चाहते थे.' फील्डिंग के दौरान आधा दर्जन कैच छूटने पर रोहित शर्मा ने कहा, 'हमने खराब फील्डिंग की. वह कैच लिए जाने चाहिए थे. हम इस क्षेत्र में ऊंचे मानक निर्धारित करना चाहते हैं. मैं आश्वस्त हूं कि अगले मैचों में हम यहां बेहतर करेंगे.'

सीरीज में 1-0 से आगे हुई टीम इंडिया
भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की. नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के बावजूद रनों का तेजी से बनना जारी रहा. भारत के लिए हार्दिक पांड्या (51), सूर्यकुमार यादव (39) और दीपक हुडा (33) ने अच्छी पारियां खेली. टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए. जवाब में इंग्लिश टीम 33 रन तक आते-आते ही 4 विकेट गंवा चुकी थी. मोईन अली (36), हैरी ब्रुक (28) और क्रिस जॉर्डन (26) कुछ देर क्रीज पर जरूर टिके लेकिन ये नाकाफी रहा. पूरी इंग्लिश टीम महज 148 रन पर सिमट गई. हार्दिक पांड्या ने 4 और युजवेंद्र चहल और अर्शदीप ने 2-2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें..

MS Dhoni 41st Birthday: माही से जुड़े वो 10 राज, शायद जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप

Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान मैच पर नई अपडेट, इस दिन हो सकता है महामुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget