एक्सप्लोरर

भारत की जीत में सिर्फ 1 रन बनाकर रोहित शर्मा पूरे कर लेंगे 12000 रन, जानिए और कौन से बल्लेबाज़ कर चुके हैं ये कारनामा

Rohit Sharma record: श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले अगले वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ एक रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

Rohit Sharma record: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक और बड़ा कीर्तिमान रचने से सिर्फ एक कदम दूर हैं. रोहित शर्मा अब तक भारतीय टीम की जीत में कुल 11999 रन बना चुके हैं. अगले मैच में उन्हें यह आंकड़ा 12000 करने के लिए पहले तो एक रन बनना होगा और टीम को जीत दिलानी होगी. भारतीय टीम अपना अगला वनडे श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. दोनों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेली जा रही है, जिसमें टीम इंडिया 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. 

अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ का तीसरा मैच 15 जनवरी, रविवार को खेला जाएगा. यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी मैच में जीत के साथ रोहित शर्मा को सिर्फ एक रन बनाने की दरकार है. ऐसा करके वो भारतीय टीम की जीत में अपने कुल 12000 रन पूरे कर लेंगे. 

ये बल्लेबाज़ कर चुके हैं कारनामा

अब तक विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर इस आंकड़े को पार चुके हैं. पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम की जीत में कुल 16119 रन बनाए हैं. वहीं पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने टीम की जीत में 17113 रनों के साथ योगदान दिया है. रोहित शर्मा इस मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ और टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ 10860 रनों के साथ इस लिस्ट में नंबर चार पर बने हुए हैं. 

अब तक खेल चुके हैं 430 इंटरनेशनल मैच

2007 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा अब तक टीम के लिए कुल 430 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इसमें उन्होंने 45 टेस्ट, 237 वनडे और 148 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 3137, वनडे में 9554 और टी20 इंटरनेशनल में 3853 रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें...

2016 में ही एमएस धोनी से वनडे और टी20 की कप्तानी लेना चाहते थे विराट कोहली, पूर्व फील्डिंग कोच ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget