एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा के बाद नया कप्तान कौन? वनडे और टेस्ट में ये खिलाड़ी संभाल सकते हैं कमान

रोहित शर्मा बढ़ती उम्र की वजह से ज्यादा लंबे तक टीम इंडिया की कप्तानी संभालते हुए नज़र नहीं आएंगे. इसी साल भारत को वनडे और टेस्ट में नए कप्तान मिल सकते हैं.

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के अगले कुछ महीने काफी मुश्किल होने वाले हैं. टीम इंडिया को अगले तीन महीने में एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है. भारत के ऊपर 10 साल बाद आईसीसी खिताब जीतने का दवाब है. इन टूर्नामेंट्स के बाद भी भारत की चुनौती खत्म नहीं होने वाली है. वर्ल्ड कप के बाद भारत को वनडे और टेस्ट में नए कप्तान मिल सकते हैं.

एशिया कप और वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही रहेगी. लेकिन वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट की कप्तानी छोड़ सकते हैं. रोहित शर्मा के ऐसा कदम उठाने की बड़ी वजह उनकी बढ़ती हुई उम्र है. रोहित शर्मा 36 साल के हो चुके हैं. ऐसे में रोहित शर्मा का कैरियर मुश्किल से एक साल और चलेगा. इसलिए वर्ल्ड कप के तुरंत बाद रोहित शर्मा वनडे की कप्तानी छोड़ सकते हैं.

टेस्ट में भी रोहित शर्मा की कप्तानी जाना लगभग तय माना जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार है. अब दो साल बाद आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है. तब तक रोहित शर्मा शायद ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे. इस साल होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ही भारत टेस्ट में नए कप्तान के साथ मैदान में उतर सकता है.

कप्तानी की रेस में कौन से खिलाड़ी आगे

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद ही सबसे छोटे फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं. आधिकारिक तौर पर हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त नहीं किया गया है. लेकिन आईपीएल में मिल रही कामयाबी के मद्देनज़र वर्ल्ड कप के बाद टी20 के साथ वनडे में भी हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है.

टेस्ट में हालांकि भारत के सामने नया कप्तान चुनने की ज्यादा बड़ी चुनौती है. एक साल पहले तक ऋषभ पंत, केएल राहुल और बुमराह को टेस्ट के अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन तीनों खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या ने ये विकल्प भारत के छीन लिए हैं. फिलहाल के लिए श्रेयस अय्यर टेस्ट में अगला कप्तान बनने की रेस में आगे हैं. अय्यर के अलावा शुभमन गिल भी कप्तानी पर दावा ठोंक सकते हैं. हालांकि गिल को एशिया के बाहर प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
LIVE: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget