एक्सप्लोरर

RECORD IND vs SA: रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का ऐसा रिकॉर्ड जो कोई भारतीय नहीं कर सका

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में छक्कों का एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पारी की शुरुआत करने का मौका मिला और रोहित शर्मा ने दिखा दिया वो किसी भी फॉर्मेट में सुपरहिट हैं. रोहित शर्मा ने जहां पहली पारी में शानदार 176 रन बनाए वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में जारी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने अब तक 3 छक्के लगा दिए हैं, जिसके साथ ही वो किसी एक टेस्ट मैच में भारत की ओर से सबसे अधिक 9 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज़ नवजोत सिंह सिद्धू के नाम था. जिन्होंने साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ एक ही पारी में 8 छक्के लगा दिए थे. आखिरी अपडेट मिलने तक रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और इन 50 रनों में उनके बल्ले से छह बाउंड्री निकली हैं, जिनमें तीन छह रनों के लिए सीमा पार कर गई. जबकि तीन बाउंड्री पर चौके आए. इससे पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट में बतौर ओपनर पहली पारी में छह छक्के लगाए दिए थे. उस पारी में उनके बल्ले से छह छक्कों के अलावा 23 चौके भी आए थे. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 502 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में 402 रन बनाए. जिसके बाद अब आखिरी अपडेट मिलने तक दूसरी पारी में भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 70 रनों का स्कोर पार कर लिया है. जबकि उसकी कुल बढ़त 140 रनों के पार पहुंच गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget