एक्सप्लोरर

Rohit Sharma Record: तो क्या कप्तानी में धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे रोहित? अफगानिस्तान के खिलाफ मौका

India vs Afghanistan: रोहित शर्मा के पास धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. वे टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाले कप्तान बन सकते हैं.

India vs Afghanistan 1st T20 Mohali: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाली टी20 सीरीज में रोहित शर्मा एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. वे टी20 फॉर्मेट में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का एक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. लेकिन इसके लिए रोहित को अपनी कप्तानी में अफगानिस्तान को 3-0 से हराना होगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच मोहाली में 11 जनवरी को खेला जाएगा.

दरअसल टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है. धोनी ने 72 टी20 मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान 41 मुकाबलों में जीत हासिल की है. धोनी की कप्तानी में भारत को 28 मुकाबलों में हार का सामना भी करना पड़ा है. अब रोहित के पास सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने का मौका है. भारत ने रोहित की कप्तानी में 51 मैच खेले हैं और 39 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. टीम इंडिया को 12 मैच में हार का सामना भी करना पड़ा है. रोहित 3 मैच जीतते ही धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में भी टी20 में अच्छा मुकाम हासिल किया था. कोहली धोनी और रोहित के बाद हैं. वे तीसरे नंबर पर हैं. कोहली ने बतौर कप्तान 50 मैच खेले. इस दौरान 30 मैच जीते और 16 मुकाबलों में हार का सामना किया. हार्दिक पांड्या चौथे नंबर पर हैं. पांड्या ने भारत के लिए 16 टी20 मुकाबलों में कप्तानी की. इस दौरान 10 मैच जीते और 5 में हार का सामना किया.

अगर रोहित का भारत के लिए ओवर ऑल टी20 रिकॉर्ड देखें तो वह शानदार रहा है. रोहित ने टीम इंडिया के लिए 148 मैच खेले हैं. इस दौरान 3853 रन बनाए हैं. रोहित ने टीम इंडिया के लिए 4 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 118 रन रहा है. रोहित ने टीम इंडिया के लिए बॉलिंग भी की है. वे एक विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें : रोहित-यशस्वी करेंगे टीम इंडिया के लिए पहले मुकाबले में ओपनिंग, जानें क्यों नहीं खेलेंगे विराट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget