एक्सप्लोरर

India vs England: इंग्लैंड में 15 साल से टेस्ट सीरीज नहीं जीती है टीम इंडिया, आखिरी बार राहुल द्रविड़ की कप्तानी में मिली थी जीत

India tour of England: रोहित शर्मा की कप्तानी और हेड कोच राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम यह टेस्ट जीतती है या ड्रॉ कराती है, तो 15 साल बाद भारतीय टीम इंग्लैंड में इतिहास रच देगी.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच अगले महीने बर्मिंघम में एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया लीसेस्टर काउंटी टीम के खिलाफ 24 जून से प्रैक्टिस मैच खेलेगी. इसके लिए भारतीय खिलाड़ी लीसेस्टर पहुंच भी चुके हैं. भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एकमात्र टेस्ट की शुरुआत एक जुलाई से होगी. यह पिछले साल हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा है. पिछले साल भारतीय टीम (India) पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड (England) पहुंची थी, लेकिन चार मैचों के बाद भारत के कुछ खिलाड़ी और कोच कोरोना संक्रमित पाए गए थे. ऐसे में आखिरी मुकाबले को स्थगित करना पड़ा था. भारत अभी सीरीज में 2-1 से आगे है.

इतिहास रच देगा भारत
रोहित शर्मा की कप्तानी और हेड कोच राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम यह टेस्ट जीतती है या ड्रॉ कराती है, तो 15 साल बाद भारतीय टीम इंग्लैंड में इतिहास रच देगी. भारतीय टीम ने 2007 से इंग्लैंड की धरती पर कोई द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. पिछली बार राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को उनकी धरती पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था. उस समय माइकल वॉन इंग्लैंड टीम के कप्तान थे.

द्रविड़ ने इंग्लैंड को हराया था
15 साल पहले जहां राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को इंग्लैंड की जमीं पर टेस्ट हराया था तो वहीं इस बार वह टीम के हेड कोच हैं. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है. भारत ने इंग्लैंड में अब तक 18 टेस्ट सीरीज खेली हैं, इनमें से उसे बस तीन में ही जीत नसीब हुई है, वहीं एक सीरीज ड्रा रही है. 

ये भी पढ़ें...

Virat Kohli Covid Positive: आखिरी टेस्ट से पहले भारत को लग सकता है झटका, इंग्लैंड पहुंचते ही कोरोना का शिकार हुए थे विराट 

AUS vs SL: श्रीलंका को अंतिम गेंद पर मिली जीत, 30 साल बाद घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में दी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget