एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: शतकों को अहमियत नहीं देते रोहित शर्मा, भारतीय कप्तान कह गए दिल जीतने वाली बात

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि वो शतकों को अहमियत नहीं देते हैं. उन्होंने कहा कि देश के लिए बनाया हर एक रन और शतक अहम है.

Indian Captain Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए टेस्ट की पहली पारी में 131 रनों की शानदार पारी खेली थी. ये रोहित का टेस्ट क्रिकेट में 11वां शतक था. रोहित शर्मा अब तक इकलौते ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है. लेकिन इसके बावजूद भी हिटमैन शतकों को अहमियत नहीं देते हैं. 

राजकोट टेस्ट में 434 रनों की बड़ी जीत के बाद रोहित शर्मा ने सेंचुरी को लेकर बात की. भारतीय कप्तान ने कहा, "मेरे लिए अपने देश के लिए बनाया गया हर एक रन अहम है, हर एक शतक जो मैंने देश के लिए बनाया है वो अहम है. मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं जो शतकों को अहमियत दे."

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बोला रोहित का बल्ला

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के शुरुआती दो मुकाबलों में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश दिखाई दिया था. लेकिन तीसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार पारी खेली. हैदराबाद में खेले गए सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान ने दोनों पारियों में क्रमश: 24 और 39 रन बनाए थे. इसके बाद विशाखापटनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने 14 और 13 रनों की पारियां खेली थीं. लेकिन, राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में हिटमैन का बल्ला बोला और उन्होंने 196 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 131 रन बनाए. 

रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया कर रही कमाल

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करती हुई दिख रही है. सीरीज़ का पहला मुकाबला गंवाने के बाद भारतीय टीम ने अगले दोनों टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज़ में 2-1 से बढ़त हासिल की. अब सीरीज़ का चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ही लगा दी बेन डकेट की क्लास, जायसवाल को लेकर कही थी 'बचकानी' बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget