एक्सप्लोरर

दिनेश कार्तिक की पारी के अलावा ये रहा रोहित शर्मा के लिए कल रात का सबसे 'खास पल'

दिनेश कार्तिक(29 रन,8 गेंद,2 चौके,3 छक्के) की आतिशी पारी के दम पर भारत ने रविवार को निदास ट्रॉफी के फाइनल मैच में बांग्लादेश को चार विकेट से हरा दिया. भारत को अंतिम गेंद पर जीत के लिए पांच रन चाहिए थे और कार्तिक ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाते हुए भारत को यादगार जीत दिलाई.

नई दिल्ली/कोलंबो: दिनेश कार्तिक(29 रन,8 गेंद,2 चौके,3 छक्के) की आतिशी पारी के दम पर भारत ने रविवार को निदास ट्रॉफी के फाइनल मैच में बांग्लादेश को चार विकेट से हरा दिया. भारत को अंतिम गेंद पर जीत के लिए पांच रन चाहिए थे और कार्तिक ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाते हुए भारत को यादगार जीत दिलाई. भारत को यह मैच जिताने का श्रेय सिर्फ और सिर्फ कार्तिक को मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने असम्भव को सम्भव करते हुए भारत को अपने पड़ोसी के हाथों शर्मनाक हार से बचा लिया.

कार्तिक जिस समय बल्लेबाजी के लिए आए थे, उस समय भारत बेहद मुश्किल स्थिति में था लेकिन इस अनुभवी खिलाड़ी ने संयम बनाए रखते हुए बेहतरीन शॉट्स खेले और भारत को 167 रनों के स्कोर तक छह विकेट के नुकसान पर ही पहुंचा दिया.

दिनेश कार्तिक की इस बेहतरीन पारी के बाद क्रिकेट जगत में उनकी जमकर तारीफ हो रही है. खुद कप्तान रोहित शर्मा ने भी कार्तिक की तारीफ करते हुए कहा है कि 'स्थिति कैसी भी हो दिनेश कार्तिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये हमेशा तैयार रहता है तथा उनका अनुभव और कई शाट जमाने में महारत के कारण वह डेथ ओवरों में भारत के लिये आदर्श खिलाड़ी बन जाते हैं.'

लेकिन फिर भी रोहित शर्मा ने भारतीय और श्रीलंकाई फैन के कल रात के सेलीब्रेशन को सबसे बेस्ट मोमेंट करार दिया. रोहित ने चंद मिनट पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया और लिखा, 'दिनेश कार्तिक के शानदार प्रदर्शन और भारत के ट्रॉफी उठाने के अलावा, मेरे लिए ये पल कल रात का सबसे शानदार पल रहा.' इसके साथ ही रोहित ने लिखा '#SportUnitesUs'. 

रोहित ने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है. जिसमें भारतीय क्रिकेट के मशहूर फैन सुधीर और श्रीलंकाई फैन एक साथ जीत का जश्न मनाते नज़र आ रहे हैं.

आपको बता दें कि बीती रात बांग्लादेश ने भारत के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे दिनेश कार्तिक की मदद से भारत ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर हासिल कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget