एक्सप्लोरर

Cricket Records: इन ओपनर बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा शतक, दूसरे पर वॉर्नर, जानें किस नंबर पर हैं रोहित शर्मा

Rohit Sharma: नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया. इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर रोहित का यह 38वां शतक है.

Rohit Sharma: नागपुर टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पारी और 132 रनों से जीत दर्ज की. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2023 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली. पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से शानदार 120 रनों की शतकीय पारी देखने को मिली, जिसमें 15 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. 

अपनी इस शतकीय पारी के दम पर रोहित ने कई रिकॉर्ड भी बनाए, साथ ही वह भारत की तरफ से बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए. रोहित की इस शानदार पारी के दम पर भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 400 रन बनाने के साथ बड़ी बढ़त भी हासिल करने में कामयाब हुई थी.

वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा लगातार विपक्षी टीमों के लिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सिरदर्द बने हुए हैं. रोहित के नाम पर अब बतौर ओपनर बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में 38 शतक हो गए हैं, जिसमें उन्होंने टेस्ट में जहां 6, टी20 में 4 और वनडे में 28 शतकीय पारियां खेली हैं.

इस मामले में अब उनसे आगे पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, पूर्व विंडीज खिलाड़ी क्रिस गेल, पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी सनथ जयसूर्या और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन हैं. सचिन के नाम जहां बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 45 शतक दर्ज हैं. वहीं वॉर्नर अभी तक 45 शतक ओपनर बल्लेबाज के तौर पर लगा चुके हैं. क्रिस गेल के नाम पर 42 जबकि सनथ जयसूर्या के नाम पर 41 और मैथ्यू हेडन ने 40 शतक ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर लगाए हैं.

इस मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के चौथे कप्तान बने रोहित शर्मा

लंबे समय के बाद टेस्ट फॉर्मेट में वापसी करने के साथ रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से सभी को जवाब देने का काम किया. वहीं अपनी शतकीय पारी के दम पर वह अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में बतौर कप्तान शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी भी बन गए. उनसे पहले पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान, साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसिस और मौजूदा पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम यह कारनामा कर चुके हैं.

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: सिर्फ दो घंटे में ऑलआउट हुई दुनिया की नंबर वन टीम, जानें नागपुर में ऑस्ट्रेलिया की हार के बड़े कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget