एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब रोहित शर्मा का बड़ा बयान- 'मेरे पिता नाराज हैं इसलिए...'

Rohit Sharma on Test Retirement: रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि उनके पिता गुरुनाथ शर्मा टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले से निराश थे. रोहित ने इंग्लैंड दौरे से पहले 7 मई को टेस्ट से संन्यास लिया था.

Rohit Sharma on Test Retirement: रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि उनके पिता गुरुनाथ शर्मा उनके टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले से निराश थे. अपने संन्यास के बाद पहली बार खेल के सबसे लंबे प्रारूप के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलते हुए रोहित शर्मा ने कहा, ''मेरे पिता लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट के प्रशंसक रहे हैं और उन्हें "नए जमाने" का क्रिकेट पसंद नहीं है.''

माना जा रहा था कि इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा ही कप्तान होंगे, लेकिन इससे पहले ही 7 मई को रोहित ने टेस्ट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था. इससे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, ये दोनों सीरीज भी भारत हार गई थी. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए आखिरी टेस्ट से रोहित बाहर हो गए थे, जिसके बाद ही कयास जाने लगे थे कि वो रिटायरमेंट ले लेंगे. हालांकि उस समय रोहित ने कहा था कि, "वो कहीं नहीं जा रहे हैं." और इसके बाद वो डोमेस्टिक में भी खेले थे.

मुंबई में आयोजित चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा की किताब 'द डायरी ऑफ ए क्रिकेटर वाइफ' के लॉन्च के मौके पर रोहित शर्मा ने कहा, "मेरे पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे. मेरे पिता ने भी हमारी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए बहुत कुछ त्याग किया. मेरे पिता हमेशा से ही टेस्ट क्रिकेट के प्रशंसक रहे हैं. यह नए दौर का क्रिकेट उन्हें पसंद नहीं है. मुझे आज भी वह दिन याद है जब मैंने ODI में 264 रन बनाए थे. उन्होंने कहा था, ठीक है, अच्छा खेला. बहुत बढ़िया. उनमें ज्यादा उत्साह नहीं था. मैदान पर उतरना और यह सब करना महत्वपूर्ण है. लेकिन अगर मैं टेस्ट क्रिकेट में 30, 40 या 50 रन भी बनाता था, तो वह इसको लेकर मेरे साथ डिटेल में बात करते थे. इस गेम के लिए उनका प्यार कुछ ऐसा ही था."

जब मैंने रिटायरमेंट लिया तो वो थोड़ा निराश थे

रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने स्कूल क्रिकेट के बाद अंडर-19, रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, फिर इंडिया ए के लिए खेला. और इसके बाद ही भारतीय टीम में जगह बना पाया. मेरे पिता ने मेरे क्रिकेट सफर को देखा है.

रोहित ने कहा, "मेरे पिता ने मुझे रेड बॉल से बहुत खेलते हुए देखा है. वो रेड बॉल क्रिकेट को बहुत पसंद करते हैं, इसकी सराहना करते हैं. जाहिर है, जब मैंने टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा की तो वो थोड़ा निराश थे. लेकिन साथ में खुश भी थे. वो मेरे पिता हैं और आज मैं जो कुछ भी हूं, जहां पर भी हूं, उसमे उनका बड़ा योगदान रहा है. उनकी बिना मदद के ये संभव नहीं हो पाता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget