एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देने की वजह सामने आई

IND Vs AUS: रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले दो वनडे में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. राहुल द्रविड़ ने बताया यह फैसला क्यों लिया गया.

IND Vs AUS: वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देने का फैसला सवालों के घेरे में हैं. वनडे सीरीज की शुरुआत से एक दिन पहले कोच राहुल द्रविड़ ने इन सवालों का जवाब देने की कोशिश की है. राहुल द्रविड़ का कहना है कि वर्ल्ड कप के मद्देनज़र ही विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि तीसरे वनडे के लिए इन दोनों की टीम में वापसी होनी है. राहुल द्रविड़ ने कहा, ''आराम देने का फैसला खिलाड़ियों से बात करके ही लिया गया है. टीम चाहती है कि वर्ल्ड कप से पहले ये दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट होने चाहिए.''

इससे पहले पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी रोहित शर्मा और विराट कोहली को आखिरी दो मैचों से आराम दिया गया. एशिया कप में हालांकि कप्तान रोहित शर्मा सभी मैचों के दौरान प्लेइंग 11 का हिस्सा बने. लेकिन विराट कोहली को फाइनल से पहले बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से आराम दिया गया. 

विराट और रोहित को लेकर सवाल

वर्ल्ड कप से पहले इन दोनों खिलाड़ियों का कम वनडे मैच खेलना सवाल उठाता है. विराट कोहली को दुनिया का सबसे फिट क्रिकेटर माना जाता है. इसके बावजूद इतने मैचों से विराट का बाहर रहना समझ से परे हैं. इतना ही नहीं पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही रोहित शर्मा और विराट कोहली सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए एक भी बार मैदान पर नहीं उतरे हैं. टी20 इंटरनेशनल में इन दोनों खिलाड़ियों को दोबारा मौका मिलेगा या नहीं इस पर भी सवालिया निशान कायम हैं.

इस बात की भी संभावना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. रोहित शर्मा 36 साल के हो चुके हैं और उनकी फिटनेस को देखते हुए अगला वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद नहीं लगाई जा सकती. विराट कोहली भी दो महीने बाद 35 साल के हो जाएंगे और उनके भी अगले वर्ल्ड कप में खेलने की कोई संभावना नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget