एक्सप्लोरर

Rohit Sharma ने की टेस्ट क्रिकेट में MS Dhoni के रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान

India vs Australia: टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को दिल्ली टेस्ट में हरा दिया. इस जीत के साथ ही रोहित के नाम एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया.

Rohit Sharma MS Dhoni India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआत दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही रोहित के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया. उन्होंने टेस्ट रिकॉर्ड में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली. वे बतौर कप्तान शुरुआती 4 टेस्ट जीतने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं.

रोहित का अब तक इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है. वे तीनों फॉर्मेट में खुद को बेहतर साबित कर चुके हैं. रोहित ने निजी प्रदर्शन के साथ-साथ कप्तानी का भी जलवा कायम रखा. उनके नाम एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया है. वे बतौर कप्तान शुरुआती चार टेस्ट मैच जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज था.

रोहित की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पारी और 222 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद अगले मैच में 238 रनों से जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हराया. वहीं चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज के दो मुकाबले बचे हैं. इस सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में और चौथा मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा.

अगर रोहित के निजी प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह प्रभावी रहा है. उन्होंने अब तक खेले 47 टेस्ट मैचों की 80 पारियों में 3320 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक और 9 शतक लगाए हैं. रोहित ने 14 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 212 रन रहा है. रोहित का वनडे और टी20 मैचों में भी अच्छा परफॉर्मेंस रहा है. वे भारत के लिए 241 वनडे और 148 टी20 मैच खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें : VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार परफॉर्मेंस का जडेजा ने खोला राज, बताया किस माइंडसेट से खेला मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget