एक्सप्लोरर

VIRAL VIDEO: नागपुर मैच के दौरान रोहित शर्मा का अज़ीब वीडियो हुआ वायरल, देखें कैसे कैमरामैन ने किया परेशान

IND vs AUS: नागपुर मैच के दौरान रोहित शर्मा के साथ एक ऐसी घटना घटी कि वो परेशान हो गए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Rohit Sharma India vs Australia: शनिवार को टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने के लिए एक और कदम आगे बढ़ा लिया है. भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों की करारी मात दी. भारत की ओर से रविंद्र जडेजा को शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने की वजह से मैन ऑफ द मैच का रिवॉर्ड दिया गया. उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा और अक्षर पटेल ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया.

मैच के दौरान हुई एक अज़ीब घटना

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के इस मैच में बहुत सारे रिकॉर्ड बने और बहुत सारी ऐसी घटनाएं घटी, जिसकी चर्चाएं सोशल मीडिया पर हो रही है. ऐसी ही घटना आज ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 18वें ओवर के दौरान हुई. 17.1 ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाकर खेल रही थी. उसके बिल्कुल अगली गेंद पर टीम इंडिया ने अश्विन की गेंद पर पीटर हैंड्सकॉब के लिए डीआरएस की अपील की.

डीआरएस कॉल के दौरान कैमरामैन ने रोहित शर्मा को कुछ देर तक लगातार कैप्चर किया और स्क्रीन पर दिखाया, जिससे रोहित थोड़े चिढ़ गए. उसके बाद रोहित यह बोलते हुए दिखे कि, "मेरे को क्या दिखा रहा है उधर दिखा न". रोहित का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यहां तक की रोहित के रिएक्शन के बाद सूर्यकुमार यादव और अश्विन भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं.

वायरल हुआ रोहित का वीडियो

रोहित के इस वीडियो पर फैन्स अलग-अलग तरीके के कमेंट्स के जरिए रिएक्ट कर रहे हैं. बहराल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज के पहले मैच में बड़ी आसानी से हरा दिया है. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा कि, उन्होंने बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी, मैच इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा. 

रोहित ने कहा कि वह काफी ज्यादा प्रैक्टिस करके आए थे, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया को आउट करने के लिए काफी लंबी गेंदबाजी करनी पड़ेगी. टीम को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वो सिर्फ एक सेशन में ही ऑल आउट हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: अश्विन ने शानदार जीत के बाद लिया रोहित शर्मा का इंटरव्यू, पिच विवाद पर भी कप्तान ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget