एक्सप्लोरर

World Cup: 4 शतकों के साथ 544 रन बनाकर टॉप पर पहुंचे ‘हिटमैन’ रोहित, तोड़ सकते हैं संगाकारा का रिकॉर्ड

रोहित इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. रोहित के अब 544 रन हो गए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के साकिब अल हसन हैं.

बर्मिंघम: टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा रनों के मामले में इस वर्ल्ड कप में टॉप पर पहुंच गए हैं. रोहित ने कल बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप में चौथा शतक लगाते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. कल ‘मैन ऑफ द मैच’ बने रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 92 गेंद पर शानदार 104 रन बनाए. जिसके बाद कप्तान विराट कोहली ने उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज’ की उपाधि दे दी.

रिकॉर्ड-1

इसी शतक के साथ रोहित ने श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगाकारा के किसी एक विश्व कप में चार शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली. कुमार संगाकारा ने साल 2015 के वर्ल्ड कप में चार शतक लगाए थे. यानी रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में संगाकार का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक साउथ अफ्रीका, दूसरा शतक पाकिस्तान, तीसरा शतक इंग्लैंड और चौथा शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया.

Ind Vs Ban: बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानिए- जीत के इन 4 हीरो के कमाल

रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 122 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 140 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन और कल बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन बनाए. टूर्नामेंट में रोहित ने अबतक चार शतकों एक अर्धशतक की बदौलत 90.66 की औसत से 544 रन बना लिए हैं. रोहित के इन 544 रनों में 53 चौके और 12 छक्के भी शामिल हैं.

रिकॉर्ड-2

इतना ही नहीं रोहित इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. रोहित के अब 544 रन हो गए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के साकिब अल हसन हैं. उन्होंने अबतक 542 रन बनाए हैं. वहीं तीसरे नंबर पर 504 रनों के साथ ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच हैं.

रिकॉर्ड-3

वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड- न्यूजीलैंड मैच पर 3 टीमों की किस्मत दांव पर

साथ ही ये भी बताते चलें कि 500 रन पार करते ही रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में ये कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2 बार वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. 1996 के वर्ल्ड कप में तेंदुलकर ने 523 रन और 2003 में उन्होंने 673 रन बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget