एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज सीरीज से रोहित शर्मा को दिया जा सकता आराम, धवन पर भी होगी बात

रोहित शर्मा पिछले लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें बीच में आराम करने का कोई मौका नहीं मिला है.

कोलकाता: 21 नवंबर गुरुवार को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन होना है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिलेक्शन मीटिंग में सबसे ज्यादा फोकस उपकप्तान रोहित शर्मा और खराब फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन पर हो सकता है. एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में चयन समिति की यह आखिरी बैठक होगी क्योंकि उनका और मध्य क्षेत्र के चयनकर्ता गगन खोड़ा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. रोहित शर्मा इस साल की शुरुआत से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड दौरे के मद्देनज़र रोहित शर्मा को टीम से आराम दिया जा सकता है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को पांच T-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलनी है. ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज की शुरुआत 6 दिसंबर से होगी. रोहित ने इस साल आईपीएल समेत 60 मैच खेले है. इस साल वह 25 वनडे, 11 टी20 खेल चुके हें जो कप्तान विराट कोहली से तीन वनडे और चार टी20 अधिक है. विराट को दो बार आराम दिया जा चुका है. सलामी बल्लेबाज धवन के फार्म पर भी चर्चा होगी जो विश्व कप से चोट के कारण बाहर होने के बाद से फार्म में नहीं है. इनकी हो सकती है छुट्टी टेस्ट क्रिकेट में मयंक अग्रवाल का शानदार फार्म और लिस्ट ए में 50 से अधिक की औसत के कारण उन्हें तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया जा सकता है. धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों में 41, 31 और 19 रन बनाये. अपनी लय हासिल करने के लिये उन्होंने घरेलू क्रिकेट भी खेला लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सके. दूसरी ओर अग्रवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर टेस्ट में दोहरा शतक बनाया. सिलेक्शन मीटिंग में रिषभ पंत के फॉर्म को लेकर भी बात हो सकती है. धोनी को लेकर सिलेक्टर्स क्या फैसला लेते हैं ये देखना भी दिलचस्प रहने वाला है. हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी और भुवनेश्वर कुमार अभी भी चोटों से जूझ रहे हैं लिहाजा शिवम दुबे और शरदुल ठाकुर का टीम में बने रहना तय है. स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर और पाड्या भी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके हें. ऐसे में युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा के खेलने पर इनमें से एक को बाहर किया जा सकता है. दीपक चाहर तेज आक्रमण की अगुवाई करेंगे लेकिन खलील अहमद काफी महंगे साबित हुए हैं. उन्होंने पिछले दो टी20 मैचों में आठ ओवरों में 81 रन दे डाले.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget