एक्सप्लोरर

विराट के लिए रोहित ने तो रंग जमा दिया अब हार्दिक कब करेंगे हैप्पी ?

टीम इंडिया 6 वनडे मैचों की सीरीज पहले ही जीत चुकी है. आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में पहली पायदान पर उसका कब्जा हो चुका है. वनडे सीरीज में जीत हार के बड़े फर्क से उसने ये संदेश भी दे दिया है कि टी-20 सीरीज में भी वो भारी है.

टीम इंडिया 6 वनडे मैचों की सीरीज पहले ही जीत चुकी है. आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में पहली पायदान पर उसका कब्जा हो चुका है. वनडे सीरीज में जीत हार के बड़े फर्क से उसने ये संदेश भी दे दिया है कि टी-20 सीरीज में भी वो भारी है. इन सभी पॉजिटिव बातों के बीच एक बात है जो विराट कोहली को परेशान कर रही है. सीरीज के पांचवे मैच तक विराट कोहली को अपने दो खिलाड़ियों के फॉर्म की चिंता सता रही थी. पोर्ट एलिजाबेथ में उसमें से एक खिलाड़ी यानी रोहित शर्मा ने तो अपनी फॉर्म में वापसी का संकेत दिया.

अब चिंता दूसरे खिलाड़ी को लेकर है. परेशानी की बात ये है कि विराट कोहली दूसरे खिलाड़ी को बहुत पसंद करते हैं. उस पर भरोसा करते हैं. उसे अपने ट्रंप कार्ड की तरह इस्तेमाल करते हैं. उस खिलाड़ी का नाम अब तक तो आप समझ ही गए होंगे. हम बात कर रहे हैं हार्दिक पांड्या की. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि करीब डेढ़ साल के करियर में हार्दिक पांड्या ने अपनी काबिलियत का परिचय कई मौकों पर दिया है, लेकिन इस सीरीज में पहले टेस्ट मैच को छोड़कर पूरी सीरीज में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन औसत रहा है. हार्दिक पांड्या अपनी ऑलराउंडर क्षमता की वजह से टीम इंडिया के लिए लंबी रेस के घोड़े के तौर पर देखे जाते हैं. 2019 के विश्व कप के लिए अभी से उनके रोल को लेकर विराट कोहली काफी आशान्वित हैं. ऐसे में उनकी फॉर्म कहीं ना कहीं कप्तान को परेशान कर रही होगी. शुक्रवार को हार्दिक पांड्या से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

हार्दिक पांड्या अपने रंग में नहीं दिख रहे

टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार्दिक पांड्या ने एक अलग किस्म का विस्फोट किया था. जिस पिच पर बड़े बड़े दिग्गज भारतीय बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, उस पिच पर पांड्या ने 95 गेंद पर 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इसके बाद से ही उनका प्रदर्शन गिरता चला गया. दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाए. पहले टेस्ट मैच में उन्हें 3 विकेट मिले थे. दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में हार्दिक पांड्या ने 16 और दूसरी पारी में 6 रन बनाए थे.

दूसरे टेस्ट मैच में हार्दिक पांड्या को एक भी विकेट नहीं मिला था. तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में हार्दिक पांड्या खाता तक नहीं खोल पाए थे. दूसरी पारी में भी वो सिर्फ 4 रन ही बना सके. गेंदबाजी में एक बार फिर उन्हें कामयाबी नहीं मिली. वनडे सीरीज में भी हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म जारी है. पहले वनडे में उन्होंने 3 रन बनाए थे, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. दूसरे वनडे में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला लेकिन गेंदबाजी में उनके हाथ कोई कामयाबी नहीं आई थी.

तीसरे वनडे मैच में उन्होंने 14 रन बनाए, इस बार भी उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. चौथे वनडे में उन्होंने 9 रन बनाए और 1 विकेट लिया. पांचवे वनडे में हार्दिक पांड्या खाता तक नहीं खोल पाए. गेंदबाजी में उन्होंने जरूर डीविलियर्स और ड्यूमिनी का विकेट लिया. बावजूद इसके टेस्ट और वनडे सीरीज का उनका प्रदर्शन कहीं से भी औसत से ज्यादा कुछ नहीं कहा जाएगा. दिलचस्प बात ये भी है कि बल्लेबाजी में विराट कोहली ने उन्हें लगातार धोनी से ज्यादा प्राथमिकता दी.

कहीं ये उम्मीदों का बोझ तो नहीं

हार्दिक पांड्या अभी सिर्फ 24 साल के हैं. करीब डेढ़ साल से वो मैदान में हैं. मौजूदा समय में टेस्ट, वऩडे और टी-20 तीनों टीमों का हिस्सा हैं. उनकी तारीफों के पुल बांधे जा चुके हैं. कई मौकों पर उन्हें कपिल देव से भी बेहतर ऑलराउंडर बताया गया है. कप्तान विराट कोहली उन पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं. इन सारी बातों में कोई बुराई नहीं, परेशानी इस बात की है कि कहीं हम हार्दिक पांड्या से जरूरत से ज्यादा उम्मीद तो नहीं करने लगे हैं. भारतीय क्रिकेट में इस तरह के खिलाड़ियों का इतिहास है जो बड़े धमाके से आए, कुछ मैचों में धमाका किया और उसके बाद गायब हो गए. टीम इंडिया के कप्तान और मैनेजमेंट दोनों को इस बात को पुख्ता करना है कि हार्दिक पांड्या अपना स्वाभाविक खेलें वरना उम्मीदों का बोझ उठाने के लिए उनके कंधे कमजोर ना पड़ जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस; कप्तान भी बदला
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget