एक्सप्लोरर

वनडे में तीसरे दोहरे शतक के साथ रोहित ने तोड़ा सचिन का 19 साल पुराना रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में जिस श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को पत्तों की बिखेर दिया था, आज वहीं बेहद ढिली और कमतर साबित हुई.

नई दिल्ली: मोहाली में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 141 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 392 रन बनाए. इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 8 विकेट खोकर 50 ओवर में 251 रन ही बना पाई.

पहले वनडे मैच में जिस श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को पत्तों की बिखेर दिया था, आज वहीं बेहद ढिली और कमतर साबित हुई. दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर धोया. 

इससे पहले टॉस जीतकर श्रीलंका ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था, लेकिन उनका ये फैसला उनपर ही भारी पड़ा. पहले वनडे में फ्लॉप रहे ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. धवन 68 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित आखिर तक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 208 रनों की पारी खेलकर वनडे इंटरनेशल क्रिकेट में तीसरा दोहरा शतक जमाया है.

अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने 12 छक्के और 13 चौके लगाए. इसके साथ ही रोहित एक कैलेंडर इयर में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.

रोहित शर्मा मौजूदा साल में कुल 45 छक्के लगा चुके हैं. इस तरह उन्होंने एक कैलेंडर इयर में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था जिन्होंने साल 1998 में पूरे साल के दौरान कुस 40 छक्के जड़े थे.

इसके अलावा रोहित वनडे में तीन दोहरा शतक लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज भी बन गए हैं. रोहित के अलावा भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के बल्ले से भी वनडे में दोहरा शतक निकल चुका है.

इतना ही नहीं मोहाली के मैदान पर किसी भी कप्तान के द्वारा खेली गई यह सबसे बड़ी पारी भी है. रोहित से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था जिन्होंने नाबाद 139 रनों की पारी खेली थी.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget