एक्सप्लोरर

इरफान और रैना के बाद अब उथप्पा की भी BCCI से मांग, कहा- विदेशी लीग में खेलने की मिले इजाजत

2007 में भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले रॉबिन उथप्पा ने आखिरी बार 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था. इसके बाद से वो सिर्फ घरेलू फर्स्ट क्लास और आईपीएल ही खेल रहे हैं.

दुनियाभर के क्रिकेटर भारत की टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने आते हैं. हर कोई इसका हिस्सा बनना चाहता है. वहीं दुनिया ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज (कैरेबियन द्वीप समूह) समेत कई देशों में भी टी-20 लीग होती है, लेकिन भारतीय क्रिकेटर उसमें हिस्सा नहीं लेते, क्योंकि बीसीसीआई इसकी इजाजत नहीं देता. अब कुछ भारतीय क्रिकेटरों ने इसमें बदलाव के लिए आवाज उठाई है. टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने बोर्ड से मांग की है कि खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की इजाजत दी जाए.

रॉबिन उथप्पा ने 2006 में भारतीय टीम में अपना डेब्यू किया था, लेकिन उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. इसके बाद से वो सिर्फ घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेटर और आईपीएल में ही खेल रहे हैं. इसके आधार पर ही उथप्पा ने कहा कि खिलाड़ियों को कम से कम 2 विदेशी लीग में खेलने का मौका मिलना चाहिए.

उम्मीद है गांगुली लाएंगे बदलाव

बीबीसी के 'द दूसरा' पॉडकास्ट में बात करते हुए उथप्पा ने कहा, "हमें जाने देना चाहिए. जब हमें इजाजत नहीं मिलती है तो दुख होता है. अगर हम कम से कम दो विदेशी लीग खेलने जाते हैं तो ये काफी अच्छा होगा क्योंकि खेल के छात्र होने के नाते आप हमेशा सीखना और बढ़ना चाहते हो."

बीसीसीआई की पॉलिसी भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की इजाजत नहीं देती. ऐसे में उन खिलाड़ियों के लिए स्थिति काफी मुश्किल होती है जिनके लिए टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे बंद हो चुके होते हैं. हालांकि भारतीय महिला क्रिकेटरों को बीसीसीआई की ओर से ये इजाजत है और स्मृति मांधना, हरमनप्रीत कौर और जेमीमा रॉड्रिग्ज जैसी खिलाड़ी महिला बीबीएल में खेलती नजर आती हैं.

उथप्पा ने उम्मीद जताई कि गांगुली इस दिशा में कुछ बदलाव कर सकते हैं, क्योंकि वो प्रगतिशील सोच वाले शख्स हैं. उथप्पा ने कहा, "गांगुली काफी प्रगतिशील सोच वाले इंसान हैं, जो हमेशा से भारत को ऊंचे स्तर पर ले जाने के लिए जुटे रहते हैं. असल में आज भारत जहां है, उसकी बुनियाद गांगुली ने ही रखी थी. हमें उम्मीद है कि वो जरूर इस मुद्दे पर ध्यान देंगे."

2015 में खेला था आखिरी मैच

भारत के लिए 46 वनडे और 12 टी20 मैच खेलने वाले उथप्पा ने दोनों फॉर्मेट मिलाकर 1,183 रन बनाए, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं. अपने पहले ही वनडे मैच में उथप्पा ने 86 रन बनाए थे, जो भारत की ओर से एक रिकॉर्ड है. वहीं आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल उथप्पा ने 177 मैचों में 4,411 रन बनाए हैं. उथप्पा ने आखिरी बार भारत के लिए 2015 में क्रिकेट खेला था.

उथप्पा से पहले इरफान पठान और सुरेश रैना भी इस मुद्दे पर बोल चुके हैं. रैना ने हाल ही में कहा था कि जिन खिलाड़ियों के पास सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट नहीं है, उन्हें विदेशी लीग में खेलने का मौका मिलना चाहिए.

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज के खिलाड़ी ने IPL का कड़े शब्दों में किया विरोध, कह दी ये बड़ी बात

हार्दिक पांड्या ने याद किए पुराने दिन, डोमेस्टिक क्रिकेट के दौर की वीडियो की शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget