एक्सप्लोरर

RISING PUNE SUPERGIANT: धोनी नहीं, स्मिथ की कप्तानी में पुणे ने लगाया है दांव


RISING PUNE SUPERGIANT: धोनी नहीं, स्मिथ की कप्तानी में पुणे ने लगाया है दांव

नई दिल्ली: लंबे होम सीज़न के बाद अब क्रिकेट जोशीले अंदाज़ में फटाफट फॉर्मेट में आ गया है. जी हां हम बात कर रहे हैं रोमांच और रफ्तार से भरपूर आईपीएल की. बीते दिन सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स के बीच हुई पहली टक्कर से इसका आगाज़ हो गया है. इस सीज़न आईपीएल में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. आईपीएल ऑक्शन में छोटे-बड़े खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम के साथ जोड़कर टीमों इस बार अपने दांव को मजबूती से लगाने का मन बना लिया है. 


आईपीएल में इस सीज़न किस हाल में है कौन सी टीम इसे लेकर एबीपी न्यूज़ की वाह क्रिकेट की टीम आपके सामने एक-एक कर आठों टीमों का विश्लेषण करेगी. जिसमें हम बात कर रहे हैं आज पिछले सीज़न पहली बार आईपीएल में डेब्यू करने उतरी टीम राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट की.  


कप्तान: कप्तानी में इस साल एक बहुत बड़ा फैसला लेकर राइज़िंग पुण सुपरजाएंट की टीम ने सबको चौंका दिया है. जी हां क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी पिछले सीज़न पुणे टीम के कप्तान थे लेकिन इस पिछले साल टीम के खराब प्रदर्शन और इस साल भारतीय टीम की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद पुणे टीम ने भी धोनी को कप्तानी से हटाकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को ये जिम्मेदारी दी है. 


IPL में: अब बात करते हैं पुणे टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ की, स्मिथ ने आईपीएल में कुल 54 मुकाबले खेले हैं जिसमें 34 के बेहतरीन औसत से उन्होंने 1231 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल हैं. स्मिथ की मौजूदा फॉर्म बेहद शानदार चल रही है और उन्होंने हाल ही में भारतीय सरज़मीं पर खूब रन भी बनाए हैं. इस सीज़न अगर स्मिथ का जलवा कायम रहा तो उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.


IPL 2016 का हाल: पिछले सीज़न पुणे की टीम उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी और बड़े-बड़े सितारों से सजी धोनी की कप्तानी वाली ये टीम 14 में से 5 मैच जीतकर सातवें पायदान पर रही. 


RISING PUNE SUPERGIANT: धोनी नहीं, स्मिथ की कप्तानी में पुणे ने लगाया है दांव

बल्लेबाज़ी: पुण टीम के पास अजिंक्ये रहाणे और फाफ डू प्लेसी जैसे धुआंधार ओपनर मौजूद हैं जो अगर लय में हो तो विरोधी टीम की खैर नहीं. ओपनिंग के बाद तीसरे नंबर का मोर्चा खुद कप्तान स्मिथ संभालते हैं जो कि इस पायदान के स्पेशलिस्ट है. स्मिथ के बाद मि़डिल ऑर्डर में टीम के पास मयंक अग्रवाल के अलावा इस सीज़न सबसे महंगे 14.5 करोड़ में बिके इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ बेन स्टोक्स हैं. इस सीज़न पुणे की टीम ने 14.5 करोड़ मोटी रकम खर्चकर इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है. स्टोक्स के अलावा कप्तान धोनी इस टीम में भी फिनिशर की भूमिका में हैं. 


जबकि निचले क्रम में रजत भाटिया और अंकित शर्मा भी ज़रूरत पड़ने पर बल्ले से अपने हाथ दिखा चुके हैं. 


गेंदबाज़ी: टीम के पास अशोक डिंडा, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम ज़म्पा के अलावा इमरान ताहिर भी हैं. इसके साथ ही टीम के पास शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाज़ भी हैं. 


बैकअप: बैकअप के तौर पर टीम के पास मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.


पहला मैच: पुणे की टीम की पहली टक्कर आज 6 अप्रेल को मुंबई इंडियंस के साथ है.


अंतिम मुहर: राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम को एक सही टीम कॉम्बिनेशन की ज़रूरत है. अगर महंगे-महंगे खरीदे गए खिलाड़ियों के साथ ऐसा होता है तो फिर टीम इस बार अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget