एक्सप्लोरर

एमएसके प्रसाद के बयान के बाद क्या परेशान हैं युवा विकेटकीपर पंत?

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत राष्ट्रीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के उस बयान से परेशान नहीं है जिसमें उन्होंने कहा था कि महेन्द्र सिंह धोनी की जगह लेने में दूसरे विकेटकीपरों को समय लगेगा.

इंदौर: युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत राष्ट्रीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के उस बयान से परेशान नहीं है जिसमें उन्होंने कहा था कि महेन्द्र सिंह धोनी की जगह लेने में दूसरे विकेटकीपरों को समय लगेगा.

मौजूदा रणजी सीजन में फॉर्म से बाहर होने के बाद भी 20 साल के पंत का भविष्य उज्ज्वल माना जा रहा जैसा की उन्होंने कुछ समय पहले अपने प्रदर्शन में दिखाया था.

दिल्ली के इस कप्तान ने कहा कि उनका काम सिर्फ रन बनाना है. विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल के पहले दिन के खेल के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे ऐसी बातों से परेशान होने की जरूरत नहीं. मैं इसके बारे में नहीं सोचता हूं. मेरा काम प्रदर्शन करना है, ज्यादा से ज्यादा रन बनाना है.’’
प्रसाद ने हाल ही में कहा था कि दो बार विश्व कप का खिताब जीतने वाले धोनी वनडे क्रिकेट में देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है. उन्होंने कहा था, ‘‘ भारत ही नही बल्कि विश्व क्रिकेट में भी कोई ऐसा विकेटकीपर नहीं जो धोनी के प्रदर्शन के आस-पास हो.’’

प्रसाद के बयान से साफ हो गया कि 2019 विश्व कप तक पंत और संजू सैमसन जैसे युवा विकेटकीपरों को टीम में जगह बनाने में मुश्किल होगी.

पंत इस मुद्दे पर ज्यादा बातचीत के मूड में नहीं थे और वह रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के नेतृत्व के बारे में बात करना चाहते हैं.

इस मौके पर दिल्ली की ओर से पहले दिन शतक लगाने वाले ध्रुव शोरे (नाबाद 123) ने अपनी पारी के बारे में कहा, ‘‘मेरे लिए क्रीज पर बने रहना जरूरी था. वहां समय देना जरूरी थी, इस पिच पर अगर आप समय नहीं देंगे और जल्दी शॉट खेलेंगे तो विकेट गंवा देंगे. मैंने शुरू में समय लिया जिसके बाद बल्लेबाजी आसान हो गई.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम और बेहतर कर सकते थे, हमने दो विकेट अतिरिक्त गंवा दिए. लेकिन हम अभी भी पारी को संवार सकते है. हमारा निचलाक्रम भी बल्लेबाजी कर सकता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget