एक्सप्लोरर

विकेटकीपिंग सुधारने के लिए किरन मोरे के साथ काम कर रहे हैं ऋषभ पंत

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी विकेटकीपिंग को सुधारने के लिए पूर्व टेस्ट विकेटकीपर किरण मोरे के साथ काम कर रहे हैं.

प्रतिभा के धनी लेकिन मैदान पर अपनी लापरवाही के कारण बार-बार आलोचकों के निशाने पर आने वाले भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी विकेटकीपिंग को सुधारने के लिए पूर्व टेस्ट विकेटकीपर किरण मोरे के साथ काम कर रहे हैं. किरण मोरे भारत के सबसे अच्छे विकेटकीपरों में गिने जाते हैं. टीम प्रबंधन से जुड़े एक शख्स ने आईएएनएस को बताया कि पंत काफी मेहनती हैं. उनके स्थान पर रिद्धिमान साहा को अंतिम-11 में चुने जाने में कोई दिक्कत नहीं है. बस टीम इतना चाहती है कि पंत स्पिन के खिलाफ अपनी विकेटकीपिंग को बेहतर करें. सूत्र ने बताया, "साहा के स्थान पर पंत को चुनने में कोई बड़ी बात नहीं है. टीम को लगता है कि भारत में जब टेस्ट मैचों की बात आती है तो पंत को अपनी विकेटकीपिंग को बेहतर करने की जरूरत है और इसलिए वह जगह मोरे के साथ काम कर रहे हैं." मोरे से जब इस बात को लेकर संपर्क किया गया थो उन्होंने इस बात की पुष्टि की लेकिन साथ ही कहा कि यह बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक नियुक्ति नहीं है. उन्होंने कहा, "हमारा कोई तय कार्यक्रम नहीं है. जब मौका मिलता है हम अभ्यास करते हैं. यह आधिकारिक नहीं है. हम दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं." पूर्व मुख्य चयनकर्ता को लगता है कि पंत का रिकार्ड अच्छा है. उन्होंने कहा, "वह अच्छी विकेटकीपिंग कर रहे थे. मैंने उनमें काफी सुधार देखा है. 11 टेस्ट मैचों में उनके नाम 53 शिकार हैं, यानि हर मैच में लगभग पांच. आप हर दिन खेलते हो हर दिन सीखते हो. वह अच्छा कर रहे हैं. बुनियादी चीजें काफी जरूरी हैं और वह उन पर काम कर रहे हैं." मोरे से जब पूछा गया कि वह किन चुनिंदा पहलूओं पर पंत के साथ काम कर रहे हैं तो पूर्व विकेटकीपर ने कहा, "हम उनके संतुलन पर और उनके हाथों की स्थिति पर काम कर रहे हैं क्योंकि वह दिमाग अच्छा है और वह चीजों को अच्छी तरह पकड़ते हैं. हमने छोटी-छोटी चीजों पर काम किया है. हाथ और शरीर की स्थिति काफी अहम है और इसमें समय लगता है. आप अनुभव के साथ सीखते हो." कई लोगों का मानना है कि पंत की विकेटकीपिंग पर अभी बहुत काम होना लेकिन मोरे कुछ अलग राय रखते हैं. उन्होंने कहा, "वह भारत के लिए पिछले डेढ़ साल से खेल रहे हैं. हर किसी के अपने विचार हैं, लेकिन मेरे लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं. आप 11 मैचों के बाद मेरे रिकार्ड को देख सकते हैं. वह शानदार हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget