एक्सप्लोरर

अंगूठे में फ्रैक्चर के बाद भी खेले ऋषभ पंत, पहले भी क्रिकेटर दिखा चुके हैं दिलेरी; लिस्ट में अनिल कुंबले का भी नाम शामिल

Rishabh Pant Played With Fracture: ऋषभ पंत ने अंगूठे में फ्रैक्चर के बाद भी धाकड़ बल्लेबाजी की. लेकिन पंत से पहले ऐसे और भी खिलाड़ी हैं जो अपने देश के लिए दर्द में भी खेल चुके हैं.

Cricketers Played With Injury: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट चल रहा है. इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान- ऋषभ पंत. भारत के इस खिलाड़ी ने चौथे टेस्ट के दूसरे दिन वो कारनाम कर दिखाया, जो क्रिकेट के इतिहास में याद रखा जाएगा. मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए पंत के पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी, जिस वजह से वो रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, लेकिन पंत जरूरत पड़ने पर दर्द में भी बल्लेबाजी करने आए. पंत से पहले भारत के दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले भी ऐसा कर चुके हैं.

अनिल कुंबले की ऐतिहासिक गेंदबाजी

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले ने भी एक बार ऐसा ही कारनामा किया था. भारत की टीम साल 2002 में जब वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगुआ में टेस्ट मैच खेल रही थी, तब बल्लेबाजी करते वक्त गेंद कुंबले में जबड़े में जा लगी और उसमें फ्रैक्चर हो गया. लेकिन कुंबले बैंडेज लगाकर और दर्द के साथ मैदान में उतरे और 14 ओवर गेंदबाजी भी की.

कुंबले ने इतने दर्द में भी धाकड़ गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा का विकेट चटकाया. कुंबले ने इस मैच के बाद कहा था कि मैच में अपना बेस्ट देने के बाद अब मैं सुकून से घर जा सकता हूं. कुंबले ने उस वक्त चोट को किनारे करते हुए देश को पहले रखा था. वहीं चौथे टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत से देखने को मिला.

1984 में भी खेली गई ऐतिहासिक पारी

वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी मैल्कम मार्शल (Malcolm Marshall) ने 1984 में एक ऐसी पारी खेली, जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्जहो गई. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में टेस्ट मैच चल रहा था. इस मैच में वेस्टइंडीज का फॉलो ऑन बचाने के लिए हाथ में अंगूठे में लगी चोट के साथ भी मैल्कम मार्शल बल्लेबाजी करने आए और 53 रनों की शानदार पारी खेली. मैल्कम मार्शल की इस हैरतअंगेज पारी ने वेस्टइंडीज की जीत में योगदान निभाया.

पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी

ऋषभ पंत ने 37 रन के स्कोर पर रिटार्ड हर्ट हुए थे, लेकिन जब वे लंगड़ाते हुए मैदान पर उतरे, तब स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर पंत के लिए ताली बजाई और उनका उत्साह बढ़ाया. पंत ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का भी लगाया और इसी खिलाड़ी के गेंद पर विकेट भी गंवा दी. पंत ने 75 गेंदों में 54 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.

यह भी पढ़ें

ऋषभ पंत ने चोट के बाद भी की बल्लेबाजी, उनकी हिम्मत को सचिन समेत पूरे क्रिकेट जगत ने किया सलाम, देखें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget