एक्सप्लोरर

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान को लेकर आया हैरान करने वाला अपडेट, ऋषभ पंत को नहीं मिलेगी कप्तानी!

IPL 2025: फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ऋषभ पंत को कप्तान बनाएगी, लेकिन शायद ऐसा ना हो और टीम की कप्तानी किसी दूसरे खिलाड़ी को दी जा सकती है.

IPL 2025 LSG Captain: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स काफी अलग नजर आएगी. टीम ने 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. इससे पहले टीम 2024 तक नियमित रूप से कप्तान रहे केएल राहुल को रिलीज कर चुकी थी. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि 2025 में लखनऊ का कप्तान कौन होगा? फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि पंत को कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन शायद ऐसा नहीं होगा. 

फैंस का ऐसा मानना स्वाभाविक है कि पंत को कप्तान बनाया जाएगा. सबसे पहले पंत को बड़ी रकम देकर खरीदा गया, जिसके बाद वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. इसके अलावा पंत के पास आईपीएल कप्तानी करने का अच्छा अनुभव है. पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी कप्तानी की है. तो आइए जानते हैं कि पंत के अलावा कौन होगा लखनऊ का कप्तान.

पंत के अलावा कौन होगा कप्तान?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत नहीं बल्कि, विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ का कप्तान बनाया जा सकता है. पूरन को लखनऊ ने 21 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया था. पूरन ने केएल राहुल की गैरमौजूदगी में आईपीएल 2024 के अंदर कई बार लखनऊ की कमान संभाली है. पूरन आईपीएल 2024 में लखनऊ के उपकप्तान थे. इस लिहाज से लखनऊ की टीम पूरन को कप्तान बना सकती है. हालांकि अभी पूरन या पंत के कप्तान बनने की आधिकारिक जानकारी आना बाकी है. 

निकोलस पूरन का आईपीएल करियर 

गौरतलब है कि पूरन ने 2019 से आईपीएल खेलने की शुरुआत की थी. उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए टूर्नामेंट में डेब्यू किया था. फिर 2022 में वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे. इसके बाद 2023 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मौजूद हैं. पूरन ने अब तक 76 आईपीएल मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 73 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 32.16 की औसत और 162.29 के स्ट्राइक रेट से 1769 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें हाई स्कोर 77 रनों का रहा है. 

 

ये भी पढ़ें...

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत नहीं आएगी पाकिस्तान टीम, PCB ने ऐसे मनवाई अपनी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget