एक्सप्लोरर

NZvsENG: ईश सोढ़ी की जुझारू पारी ने इंग्लैंड को जीत से किया महरूम, ड्रॉ पर खत्म हुआ दूसरा टेस्ट मैच

निचले क्रम के बल्लेबाज ईश सोढ़ी की जुझारू पारी से इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच को न्यूजीलैंड ने ड्रॉ करा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 1-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया.

क्राइस्टचर्च: निचले क्रम के बल्लेबाज ईश सोढ़ी की जुझारू पारी से इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच को न्यूजीलैंड ने ड्रॉ करा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 1-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया.

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 382 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सात विकेट 219 रनों पर ही गिरा दिए थे, लेकिन इसके बाद सोढ़ी और नील वेग्नर (सात रन, 103 गेंद, 1 चौके) के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 37 रनों की साझेदारी ने मैच ड्रॉ करा दिया.

हालांकि इसमें टॉम लाथम (83) और कोलिन डी ग्रांडहोमे (56) पारियों की भी अहम योगदान रहा.

किवी टीम ने दिन की शुरुआत 42 रनों पर बिना किसी नुकसान से की थी. स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिन की पहली ही गेंद पर जीत रावल (17) को मार्क स्टोनमैन के हाथों कैच कराया और फिर अगली ही गेंद पर केन विलियमसन को विकेट के पीछे जॉनी बेयर्सटॉ के हाथों कैच कराया.

यहां से किवी टीम के विकेटों का पतन शुरू हो गया. हालांकि लाथम एक छोर पर खड़े थे. रॉस टेलर (13), हेनरी निकोलस (13), बीजे वाटलिंग (19) विकेट पर पैर नहीं जमा सके. लाथम 162 के कुल स्कोर पर न्यूजीलैंड के छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 207 गेंदों का सामना किया और 10 चौके लगाए.

इसके बाद ग्रांडहोम और सोढ़ी ने टीम को संभाला और सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की. मार्क वुड ने ग्रांडहोमे को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया. वह 219 के कुल स्कोर पर आउट हुए. फिर सोढ़ी और वेग्नर ने संघर्ष करते हुए मैच ड्रॉ करा दिया. वेग्नर मैच की आखिरी गेंद पर आउट हुए.

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए थे. वहीं न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 278 रन ही बना सकी थी. इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 352 रनों पर घोषित कर किवी टीम को 382 रनों का लक्ष्य दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget