आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन चाहते हैं पोंटिंग
इंग्लैंड के हाथों वनडे मैच में मिली हार के बाद आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने कहा कि विश्व चैम्पियन टीम के शीर्ष क्रम को रन बनाने होंगे.

लंदन: इंग्लैंड के हाथों वनडे मैच में मिली हार के बाद आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने कहा कि विश्व चैम्पियन टीम के शीर्ष क्रम को रन बनाने होंगे.
इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मैच में तीन विकेट से हराया।
आस्ट्रेलिया ने पांच विकेट 90 रन पर गंवा दिये थे. इस पर पोंटिंग ने कहा ,‘‘ मैं फिर कह रहा हूं कि हमारे शीर्षक्रम के बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेकर रन बनाने होंगे. हमने शुरूआती विकेट जल्दी गंवाये लेकिन शॉन मार्श और आरोन फिंच ने अच्छी साझेदारी की. इसके बाद दोनों मोईन अली के लगातार ओवरों में आउट हो गए और हम बैकफुट पर आ गए। ’’
उन्होंने कहा,‘‘ किसी को जिम्मेदारी लेकर कहना होगा कि मैं पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाऊंगा और वह करूंगा जिसकी टीम को जरूरत है. ’’
उन्होंने हालांकि उम्मीद जताई कि अगले मैचों में टीम के प्रदर्शन में सुधार होगा.
पोंटिंग ने कहा,‘‘हम पहले मैच में अच्छा नहीं खेल पाये लेकिन आगे के मैच जीतकर वापसी करेंगे.टीम इसमें सक्षम है.’’
Source: IOCL
















