एक्सप्लोरर

मैक्सवेल को टीम में जगह नहीं मिलने से पोंटिंग-लीमैन हैरान

बल्लेबाजी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पाकिस्तान के खिलाफ दौरे के लिए आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने से पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और पूर्व कोच डेरेन लीमैन हैरान हैं.

बल्लेबाजी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पाकिस्तान के खिलाफ दौरे के लिए आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने से पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और पूर्व कोच डेरेन लीमैन हैरान हैं. चयनकर्ताओं ने अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट के दौरे के लिए टीम में पांच ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है जिन्होंने कभी टेस्ट नहीं खेला लेकिन मैक्सवेल को टीम में जगह नहीं दी जबकि वह तेजी से रन बनाने के अलावा आफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि 29 साल के इस खिलाड़ी को दावेदारी जताने के लिए लगातार बड़े स्कोर बनाने होंगे लेकिन पोंटिंग ने सवाल उठाया कि आस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे के दौरान उन्हें ऐसा करने का मौका क्यों नहीं दिया गया. पोंटिंग ने क्रिकेट.काम.एयू से कहा, ‘‘अगर मैं मैक्सी (मैक्सवेल) होता तो सोच रहा होता कि आपने आखिर क्यों मुझे वहां (भारत) जाने का मौका नहीं दिया जिससे कि मैं टीम में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत कर सकता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए थोड़ा हैरानी भरा है. अगर मैं मैक्सी की जगह होता और मुझे आस्ट्रेलिया ए की ओर से खेलने का मौका नहीं दिया गया होता तो मैं नाराज होता.’’ भारत दौरे पर मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड को भेजा गया और इन दोनों को टेस्ट टीम में भी जगह मिली. हेड दौरे पर आस्ट्रेलिया ए के शीर्ष स्कोर रहे लेकिन लाबुशेन सिर्फ 24 की औसत से रन बना पाए. लैंगर से पहले आस्ट्रेलियाई टीम का मार्गदर्शन कर रहे लीमैन भी मैक्सवेल के साथ हुए बर्ताव से हैरान हैं. उन्होंने मैक्वायर स्पोर्ट्स रेडियो से कहा, ‘‘मैं उसे चुनता.’’ लीमैन ने कहा, ‘‘यह ग्लेन के साथ सही नहीं है, पिछली बार जब उन्होंने भारत का दौरा किया था तो उसने शतक बनाया था और शेफील्ड शील्ड में उसने ढेरो रन बनाए हैं. वह स्पिन को काफी अच्छी तरह खेलता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget