एक्सप्लोरर

चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में धवन भी


चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में धवन भी

नई दिल्ली: पिछली बार टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इंग्लैंड में खेली जा रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने दबदबे को अभी तक कायम रखा है.


पिछली बार इंग्लैंड में ही 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी में दो शतक जड़ने वाले धवन ने भारत के शुरुआती दो मैचों में भी बल्ले से रन उगले हैं. गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ धवन के बल्ले से शतक निकला और इसी के साथ वह चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा तीन शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं.


इस टूर्नामेंट के 2013 के संस्करण में धवन ने कुल पांच मैचों की पांच पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 363 रन बनाए थे. श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया यह शतक उनका इस टूर्नामेंट में तीसरा शतक है. उनके अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स के नाम इस टूर्नामेंट में तीन-तीन शतक हैं.


धवन ने इस मैच में 128 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रनों की पारी खेली जो भारत की तरफ से इस टूर्नामेंट में चौथा सर्वोच्च स्कोर है. चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी का रिकार्ड गांगुली के नाम है. उन्होंने 13 अक्टूबर 2000 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 141 रन बनाए थे.


धवन के पास इन तीनों बल्लेबाजों से आगे निकलने का मौका है. अगर वह इस टूर्नामेंट में एक और शतक लगाते हैं इस बड़े टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.


धवन ने इस टूर्नामेंट में अभी तक सात मैचों की सात पारियों में 92.66 की औसत से 556 रन बनाए हैं. जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. धवन ने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जमाया था.


धवन ने पिछली बार बल्ले से अच्छी शुरूआत की थी और उसे बरकरार रखते हुए टीम को जीत दिलाई थी. उन्होंने टूनार्मेंट के भारत के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 114 रनों की पारी खेली थी.


इस मैच के बाद हुए दूसरे मैच में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शतक जड़ा था और 107 गेंदों में 102 रन बनाए थे. सेमीफाइनल में भी उनके बल्ले से रन निकले थे. श्रीलंका के खिलाफ हुए इस मैच में धवन के बल्ले से 68 रन निकले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget