एक्सप्लोरर

RECORD WI vs IND: एशिया के बाहर हैट-ट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन विकेटों की हैट-ट्रिक लेकर इतिहास के पन्नों में खुद को दर्ज कर लिया है.

किंग्सटन में खेले जा रहे भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले को जसप्रीत बुमराह ने अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से यादगार बना दिया. बुमराह ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन विकेटों की हैट-ट्रिक लेकर इतिहास के पन्नों में खुद को दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही वो भारत के लिए तीसरे हैट-ट्रिक लेने वाले टेस्ट गेंदबाज़ भी बन गए हैं. भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हनुमा विहारी के शतक की मदद से विशाल 416 रन बनाए. इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज़ की टीम 87 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा चुकी है. बुमराह का रिकॉर्ड: जसप्रीत बुमराह इस हैट-ट्रिक के साथ भारत के लिए तीसरे टेस्ट हैट-ट्रिक लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले भारत के लिए सबसे पहली हैट-ट्रिक लेने का रिकॉर्ड स्पिन के जादूगर हरभजन सिंह के नाम है. जिन्होंने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डेन्स मैदान पर विकेटों की हैट-ट्रिक ली थी. जबकि हरभजन के हैट-ट्रिक लेने के पांच साल बाद ही साल 2006 में इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में हैट-ट्रिक लेकर इस रिकॉर्ड को दोहरा दिया था. वो भारत के लिए दूसरे हैट-ट्रिक लेने वाले खिलाड़ी बन गए थे. अब तीसरे बार यानि साल 2019 में लगभग 13 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज़ ने हैट-ट्रिक चटकाई है. बुमराह ने अपने पहले दिन के शानदार स्पेल में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ विकेटों की हैट-ट्रिक ली और कुल मिलाकर विंडीज़ के 6 बल्लबाज़ों को वापस पवेलियन भी भेजा. एशिया से बाहर हैट-ट्रिक लेने वाल पहले भारतीय: जसप्रीत बुमराह भले ही टेस्ट क्रिकेट में हैट-ट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय बने हों. लेकिन वो एशिया से बाहर विकेटों की हैट-ट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले भारत के लिए हैट-ट्रिक लेने वाले हरभजन सिंह ने भारत में, जबकि इरफान पठान ने पाकिस्तान में हैट-ट्रिक ली थी. लेकिन अब ये पहला मौका है जब किसी भारतीय गेंदबाज़ों ने एशिया से बाहर जाकर इस तरह से अपनी गेंदबाज़ी का लोहा मनवाया है. हालांकि बतौर एशियाई गेंदबाज़ी एशिया से बाहर पहली हैट-ट्रिक का रिकॉर्ड श्रीलंका के नुवान जोएसा के नाम है, जिन्होंने साल 1999 में हरारे में हैट-ट्रिक ली थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget