एक्सप्लोरर

RECORD India vs Australia: तीसरे वनडे में 27 रन बनाकर इस लिस्ट में शामिल होंगे विराट कोहली

अगर विराट कल बल्ले से 27 रन बनाते हैं तो वो विश्व क्रिकेट में बतौर कप्तान 4000 रन पूरे करने वाले 12वें क्रिकेटर बन जाएंगे. जबकि भारत के नज़रिये से वो सिर्फ चौथे ऐसे कप्तान बनेंगे जिन्होंने कप्तान रहते हुए 4000 या उससे अधिक रन बनाए हैं.

विश्व क्रिकेट की शक्ति बनकर उभर चुकी भारतीय क्रिकेट इस तमगे को पूरी तरह से हासिल करने के अपनी आखिरी पड़ाव पर है. विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम पिछले कुछ समय से एक ऐसे रथ पर सवाल है जिसे रोकने के लिए विश्व क्रिकेट की किसी भी टीम को ना सिर्फ अपनी पूरी जान लगानी होगी बल्कि भारत के खिलाफ उससे लाख गुणा बेहतर खेल भी दिखाना होगा.

इसका जीता जागता सबूत अब ऑस्ट्रेलिया है कि पहले जहां विराट की टीम ने उसे उसके घर में मात दी. वहीं उसके बाद अब अपने घर में भी उसे धूल चटाने के लिए तैयार खड़ी है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम कल रांची के मैदान पर उतरेगी. अगर भारत कल के इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रहता है तो ये जीत ना सिर्फ उसकी सीरीज़ जीत होगी बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में ये जीत का अर्धशतक भी होगा.

लेकिन कल भारत की जीत से भी बड़ा कमाल करने जा रहे हैं कप्तान विराट कोहली. रन-मशीन विराट कोहली जब अपना बल्ला थामे मैदान पर उतरते हैं तो खुद गेंदबाज़ों को भी नहीं पता होता कि वो कब वापस पवेलियन लौटेंगे. शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली कल अपनी उपलब्धियों में एक और सुनहरा अक्षर जोड़ सकते हैं.

जी हां, अगर विराट कल बल्ले से 27 रन बनाते हैं तो वो विश्व क्रिकेट में बतौर कप्तान 4000 रन पूरे करने वाले 12वें क्रिकेटर बन जाएंगे. जबकि भारत के नज़रिये से वो सिर्फ चौथे ऐसे कप्तान बनेंगे जिन्होंने कप्तान रहते हुए 4000 या उससे अधिक रन बनाए हैं.

हालांकि कल जिस रांची के मैदान पर मैच खेला जाना है, वहां का वीर यानि एमएस धोनी फिर भी इस लिस्ट में टॉप पर बरकरार बरहेगा. क्योंकि धोनी ने बतौर कप्तान 6641 रन बनाए हैं और विराट अभी इससे कौसों दूर रहेंगे. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मोहम्मद अज़हरूद्दीन हैं जिन्होंने बतौर कप्तान 5239 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में तीसरा नंबर आता है सौरव गांगुली का जिन्होंने 5104 रन अपने नाम किए थे.

लेकिन भारतीय फैंस फिर भी ऐसी ही उम्मीद करेंगे कि विराट कोहली बतौर कप्तान टीम को तो जीत दिलाए हैं लेकिन रनों का भी अंबार लगाएं. क्योंकि अब से ढाई महीने बाद क्रिकेट का महासंग्राम यानि क्रिकेट विश्वकप 2019 का आगाज़ होने जा रहा है और अगर भारत को विश्वकप जीतना है तो विराट का रन बनाना बेहद ज़रूरी है.

ये आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं कि विराट को जब से कप्तानी मिली है तो उनकी बल्लेबाज़ी और भी अधिक खूंखार हो गई है. जहां विराट का बल्लेबाज़ी औसत 51.29 का है, वहीं बतौर कप्तान उनका बल्लेबाज़ी औसत 82.77 का है.

ऐसे में भारतीय टीम और उनके फैंस की यही उम्मीद रहेगी कि विराट का बल्ला ऐसे ही चलता रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget