एक्सप्लोरर

चैम्पियंस ट्रॉफी पर सभी संभावित विकल्पों के लिए तैयार हैं: विनोद राय

चैम्पियंस ट्रॉफी पर सभी संभावित विकल्पों के लिए तैयार हैं: विनोद राय

मुंबई: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के संभावित ऐलान के बारे में सात मई को होने वाले बीसीसीआई की आम सभा की बैठक में फैसला लिया जाएगा. बीसीसीआई प्रशासक समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने कहा है कि हम सभी संभावित विकल्पों के लिए तैयार हैं.

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम अब तक नहीं चुनी गई है और बीसीसीआई पहले ही आईसीसी की 25 अप्रैल की समयसीमा की अनदेखी कर चुका है लेकिन राय इसे अधिक तूल नहीं देना चाहते.

राय ने एक किताब के विमोचन के दौरान कहा, ‘‘समय सीमा जैसी कोई चीज नहीं है. चैम्पियंस ट्रॉफी एक जून से शुरू होगी. समय सीमा इसलिए तय की जाती है जिससे कि किसी तरह की प्रणाली लागू हो.’’ संभावित विकल्पों के बारे में पूछने पर राय ने कहा, ‘‘मैं आपको अभी कैसे बता सकता हूं. हम सभी संभावित परिदृश्यों के साथ तैयार हैं. इसलिए प्रक्रिया शुरू होने दीजिए जिसके होने की उम्मीद है और फिर हम देखते हैं कि क्या करना है. मैं पहले ही कुछ नहीं बता सकता. मुझे भरोसा है कि यह अच्छा फैसला होगा. आप जो भी फैसला चाहते हैं वह होगा लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर देखते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल का हिस्सा है. इसे धीरे धीरे आगे बढ़ने दीजिए, देखते हैं कैसे प्रगति होती है, क्या होता है.’’ राय ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया कि अगर एसजीएम में चैम्पियंस ट्रॉफी से हटने का फैसला किया जाता है तो क्या सीओए इस फैसले को खारिज कर देगा.

राय ने कहा, ‘‘यह काल्पनिक सवाल है. एसजीएम को पहले फैसला लेने दीजिए. मैंने कार्यवाहक अध्यक्ष, कार्यवाहक सचिव से एसजीएम बुलाने का आग्रह किया है और एसजीएम सात मई को होगी.’’ उन्होंने इस सवाल पर भी सीधा जवाब नहीं दिया कि क्या बीसीसीआई सात मई से पहले टीम की घोषणा करेगा.

राय ने कहा, ‘‘वे (बीसीसीआई अधिकारी) दुबई से अभी वापस आए हैं और खिलाड़ी अब भी आईपीएल में खेल रहे हैं. इसलिए हम उनके (बीसीसीआई अधिकारियों) साथ बैठेंगे और हम उनके साथ चर्चा करेंगे कि किस खाके पर चलने की जरूरत है और हम इस पर कैसे काम करें.’’

यह पूछने पर कि क्या इस मुद्दे पर सीओए और बीसीसीआई के पात्र अधिकारियों का रूख समान है, उन्होंने कहा, ‘‘शत प्रतिशत हमारा रूख समान है. आपको पता है कि आईसीसी बैठक के लिए जाने से पहले उनकी एसजीएम हुई थी. अगले दिन मैंने हमारे साथ बात करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था और उन्होंने जो फैसला किया उस पर विस्तृत चर्चा हुई. आखिर वे पदाधिकारी हैं, उन्हें बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करना है इसलिए उन्होंने आईसीसी में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व किया.’’

राय ने कहा कि सीओए को पता है कि आईसीसी ने बीसीसीआई के नजरिये को तवज्जो नहीं दी.

उन्होंने कहा, ‘‘आईसीसी ने उनके नजरिये को नहीं सुना. हम एक बार फिर चर्चा करेंगे और हल निकालेंगे. यह हल आपकी संतुष्टि के अनुसार होगा. कुछ चीजें उस तरह नहीं हुई जिस तरह हम चाहते थे लेकिन हमेशा एक रास्ता खुला होता है. इसलिए चिंता करने वाली कोई बात नहीं है.’’ राय ने कहा कि अब भी बातचीत का रास्ता खुला है और कुछ भी खत्म नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा, ‘‘चिंता मत कीजिए, हम किसी को निराश नहीं करेंगे. चिंता करने की कोई बात नहीं है, कुछ भी खत्म नहीं हुआ है और अध्याय बंद नहीं हुआ है. यह अब भी बातचीत की प्रक्रिया में है.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget