एक्सप्लोरर

वनडे और टी-20 फॉर्मेट में वापसी के लिए तैयार हूं: विजय

 


 


 


वनडे और टी-20 फॉर्मेट में वापसी के लिए तैयार हूं: विजय

हैदराबाद: टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को खेलने की अपनी प्रवृति पर रोक लगाने और अपना नैसर्गिक खेल खेलने से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने में सफल रहे. विजय ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन अपने करियर का नौवां शतक जमाया. 


 


तमिलनाडु के दायें हाथ के बल्लेबाज ने अपने खेल के उन पहुलुओं पर बात की जिन पर उन्होंने काम किया. विजय ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं उन गेंदों को भी खेल रहा था जिन्हें वास्तव में मुझे छोड़ना चाहिए था. मैं जब घर गया तो मैंने इस पर गहन विचार किया और फिर बंबई (इंग्लैंड टेस्ट मैच के लिये मुंबई) आया और खुद पर दबाव बनाने वाली परिस्थिति के अनुसार खेलने के बजाय उस तरह से बल्लेबाजी जैसा मुझे खेलना चाहिए था. ये छोटी छोटी चीजें थी जिन पर मैंने बंबई टेस्ट में काम किया. ’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘अभी मैं केवल एक प्रारूप में खेल रहा हूं तो मेरे पास इसको लेकर बहुत अच्छी रणनीति है और मैं उस पर कायम रहा. मैं भारत को अधिक से अधिक अच्छी शुरूआत देना चाहता हूं. मैं अन्य दो प्रारूपों में भी मौका हासिल करने के लिये तैयार हूं. ’’ 


 


दिन की अपनी रणनीति के बारे में विजय ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं सीरीज से पहले अपने खेल को लेकर अच्छा महसूस कर रहा था. उम्मीद है कि मेरी यह फॉर्म बरकरार रहेगी. मैंने चार पांच ओवर तक नयी गेंद को अच्छी तरह से देखा और विकेट को परखा. इसके बाद मुझे लगा कि मैं अपने शॉट खेल सकता हूं. दोपहर बाद विकेट धीमा हो गया था. ’’ 


 


विजय का मानना है कि कप्तान विराट कोहली की वजह से भारत दिन में 20 रन अधिक बनाने में सफल रहा. भारत ने आखिरी नौ ओवरों में 63 रन बटोरे. उन्होंने कहा, ‘‘विराट अभी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है उसे खेलते हुए देखने में मजा आता है. वह अभी अपने खेल को एक भिन्न स्तर पर ले गया है. दिन के आखिर में हमारा स्कोर 354 (असल में 356) रन तक तक पहुंच गया. मेरे विचार में 340 का स्कोर भी अच्छा होता लेकिन कोहली की वजह से हम 10 से 20 अतिरिक्त रन बनाने में सफल रहे. ’’ 


 


विजय ने कहा, ‘‘वह जिस तरह से शॉट लगा रहा है वह शानदार है. मुझे लगा कि नई गेंद लेने के बाद वह बल्ले पर अधिक तेजी से आयी और उसने अपनी रणनीति उसी तरह से बनायी. यह उसके लिये अच्छा रहा. उम्मीद है कि वह बड़ी पारी खेलेगा. ’’ 


 


चेतेश्वर पुजारा (83) के साथ 178 रन की साझेदारी के बारे में विजय ने कहा, ‘‘हम वास्तव में क्रीज पर एक दूसरे के साथ का पूरा आनंद उठाते हैं. वह ठोस बल्लेबाज है. वह मेरे लिये चीजों को आसान बनाता है. हम दोनों के बीच बहुत अच्छा तालमेल है जिससे चीजें आसान बन जाती हैं. ’’ 


 


विजय ने पुजारा की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह महान खिलाड़ी बनेगा. उसके साथ बल्लेबाजी करना सम्मान है. ड्रेसिंग रूम में हम दोनों दो अलग तरह के व्यक्ति होते हैं क्योंकि हमारी सोच अलग होती है लेकिन जब हम क्रीज पर उतरते हैं तो एक दूसरे के साथ पूरा आनंद उठाते हैं और एक दूसरे की सफलता का जश्न मनाते हैं. वह भारत के सभी युवा खिलाड़ियों के लिये बेहतरीन रोल मॉडल है. ’’




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget